शारीरिक शोषण करने के मामले में युवक को जेल

Updated:
विज्ञापन

गढ़वा : एक साल से शादी का झांसा देकर एक लड़की का शारीरिक शोषण करने वाले एक युवक की गांव वालों ने पिटाई कर दी. ग्रामीणों को आरोप है कि वो लड़की के घर में उसके साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया. फिलहाल पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है. गौरतलब है कि सगमा प्रखण्ड […]

विज्ञापन

गढ़वा : एक साल से शादी का झांसा देकर एक लड़की का शारीरिक शोषण करने वाले एक युवक की गांव वालों ने पिटाई कर दी. ग्रामीणों को आरोप है कि वो लड़की के घर में उसके साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया. फिलहाल पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है. गौरतलब है कि सगमा प्रखण्ड क्षेत्र का एक युवक जितेंद्र पाल गांव की ही एक लड़की से प्यार करता था. इसी बीच लड़की के घर वालों ने उसकी शादी दूसरी जगह तय कर दी. आरोपी जितेंद्र को यह नागवार गुजरा और लड़की को कहीं और शादी करने पर गोली मारने की धमकी दे दी.

आपके शहर में

विज्ञापन

उसने कहा कि वो प्यार करता है और शादी भी उसी से ही करेगा. बताया जा रहा है कि एक दिन पहले ही लड़की के घर वाले गांव में आयोजित एक शादी समारोह में शरीक होने गये थे. इस दौरान लड़की ने जितेंद्र पाल को घर बुला लिया. लड़की के परिजन जब शादी से वापस लौट, तो दोनों को आपत्तिजनक हालत में थे. गुस्साए परिजनों ने लड़के की जमकर धुनाई कर दी.

इसके बाद लड़की और उसके परिजनों ने लड़के के सामने शादी करने का प्रस्ताव रखा, जिसे लड़के ने खारिज कर दिया. मामले को लेकर पुलिस पदाधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि लड़के को जेल भेज दिया गया है. लड़की की मेडिकल जांच करायी जा रही है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola