पकरिया जंगल से युवक का शव बरामद
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 11 May 2019 12:59 AM
मनातू : शुक्रवार की अहले सुबह मनातू पुलिस ने पकरियाडीह जंगल से एक युवक का शव बरामद किया है. हालांकि शव की पहचान नहीं हो पायी है. पुलिस ने पंचनामा तैयार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. इस संबंध में मनातू के थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि ग्रामीणों […]
मनातू : शुक्रवार की अहले सुबह मनातू पुलिस ने पकरियाडीह जंगल से एक युवक का शव बरामद किया है. हालांकि शव की पहचान नहीं हो पायी है. पुलिस ने पंचनामा तैयार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. इस संबंध में मनातू के थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि ग्रामीणों से सूचना मिली थी कि पकरियाडीह जंगल में एक युवक का शव पड़ा हुआ है. इसी सूचना के आधार पर पुलिस वहां पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया.
थाना प्रभारी ने बताया कि देखने से ऐसा नहीं लगता कि उस युवक की हत्या की गयी है. शरीर पर चोट का निशान भी नहीं है. पुलिस सभी पहलुओं पर अनुसंधान कर रही है.थाना प्रभारी ने बताया कि हो सकता है कि युवक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं हो और वह राह भटक कर जंगल की ओर आ गया. प्रचंड गर्मी में लू लगने से भी उसकी मौत हो सकती है.
फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं परजांच कर रही है. जांच के बाद ही युवक के मौत के कारण का खुलासा हो पायेगा. इधर जंगल में युवक का शव मिलने से ग्रामीण इलाके में यह खबर फैल गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










