मस्जिद में नमाज पढ़ने को लेकर दो पक्षों में मारपीट, तीन घायल

घाटशिला : मस्जिद में नमाज पढ़ने को लेकर घाटशिला थाना क्षेत्र के फूलपाल गांव में दो पक्षों में गुरुवार की शाम जमकर मारपीट हो गयी. इसमें एक महिला समेत तीन लोग घायल हो गये. उन्हें अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पिछले एक साल से फूलपाल मस्जिद को लेकर एक ही समुदाय के दो […]
घाटशिला : मस्जिद में नमाज पढ़ने को लेकर घाटशिला थाना क्षेत्र के फूलपाल गांव में दो पक्षों में गुरुवार की शाम जमकर मारपीट हो गयी. इसमें एक महिला समेत तीन लोग घायल हो गये. उन्हें अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पिछले एक साल से फूलपाल मस्जिद को लेकर एक ही समुदाय के दो पक्षों के बीच विवाद चल रहा है. 7 मई से फिर फूलपाल मस्जिद में नमाज पढ़ने को लेकर विवाद शुरू हो गया. इसकी शिकायत देवबंदियों की ओर से मो यासिन, जबीरूद्दीन, शेख साहिद, सद्दाम हुसैन, मुमताज, शेख, जमाल व शेख याकूब ने की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




