शादी के दिन यौन शोषण का आरोपी पलामू से गिरफ्तार
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
रांची : शादी के दिन (26 अप्रैल) ही यौन शोषण के आरोपी विशाल सिंह उर्फ सतीश को रांची पुलिस ने पलामू पुलिस के सहयोग से गिरफ्तार कर लिया़ उसे पलामू के हुसैनाबाद के जपला स्थित उसके आवास से पकड़ा गया है. उस पर एक बच्चे की मां ने यौन शोषण का आरोप लगाया है़ इस […]
विज्ञापन
रांची : शादी के दिन (26 अप्रैल) ही यौन शोषण के आरोपी विशाल सिंह उर्फ सतीश को रांची पुलिस ने पलामू पुलिस के सहयोग से गिरफ्तार कर लिया़ उसे पलामू के हुसैनाबाद के जपला स्थित उसके आवास से पकड़ा गया है. उस पर एक बच्चे की मां ने यौन शोषण का आरोप लगाया है़ इस संबंध में महिला ने सुखदेवनगर थाना मेें प्राथमिकी दर्ज करायी है़
आपके शहर में
विज्ञापन
विशाल सिंह उस महिला के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रहा था. जब महिला को विशाल की शादी का पता चला तो उसने 25 अप्रैल को सुखदेवनगर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी़ जिसके आधार पर रांची पुलिस पलामू पहुंची और उसे वहां गिरफ्तार कर लिया़
उसे ट्रांजिट रिमांड पर रांची लाया जायेगा़ बताया जाता है कि प्राथमिकी दर्ज होने के बाद विशाल ने महिला से समझौता करने का भी प्रयास किया गया, लेकिन बात नहीं बनी़
जानकारी के अनुसार विशाल सिंह, एक बच्चे की मां के साथ दो साल से लिव इन रिलेशनशिप में हरमू रोड में रह रहा था़ उसने महिला से शादी करने की बात भी कही थी, लेकिन बाद में मुकर गया.
वहीं, प्राथमिकी में महिला ने कहा कि विशाल उसे शादी का झांसा देकर यौन शोषण करता था़ बताया जाता है कि कुछ वर्ष पहले महिला की शादी हुई थी. कुछ समय बाद वह एक बच्चे की मां बनी़ इसके चंद दिनों बाद ही उसका तलाक हो गया़
वह इवेंट मैनेजमेंट का काम करती है़ इस बीच एक बड़ी कंपनी में काम कर रहे विशाल सिंह उर्फ सतीश से उसकी जान पहचान हुई़ दोनों एक-दूसरे को प्यार करने लगे. बाद में विशाल ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया़
यह सिलसिला लगातार चलता रहा़ इस दौरान वे लोग किराये के मकान में पति-पत्नी के रूप में रहने लगे़ महिला जब भी शादी का दबाव देती वह घरवालों से बात करने की बात कह कर टाल देता़ इसी बीच गढ़वा की रहनेवाली लड़की से विशाल की शादी तय हाे गयी़ उसे दहेज के रूप में माेटी रकम भी मिली़
इधर, 25 अप्रैल को जब लड़की के घरवालों को उस पर यौन शोषण की प्राथमिकी होने की जानकारी मिली तो वे लोग महिला थाना रांची पहुंचे़ वहां उन्हें बताया गया कि प्राथमिकी सुखदेवनगर थाना में दर्ज की गयी है, तो वे लोग वहां जाकर कर सारी जानकारी ली़ इसके बाद लड़की के घरवाले गढ़वा चले गये़ इधर, कोतवाली डीएसपी ने बताया कि विशाल सिंह उर्फ सतीश को यौन शोषण के अारो में जेल भेजा जायेगा़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन