झरिया : नीरज सिंह हत्याकांड के गवाह पर हमला

Updated:
विज्ञापन

झरिया : कांग्रेस नेता व पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह की हत्या के चश्मदीद गवाह निखिलेश सिंह उर्फ गुड्डू सिंह पर शुक्रवार को जानलेवा हमला हुआ. थाना क्षेत्र के ऊपर कुल्ही लालटेन शाह बाबा मजार स्थित घर पर आज सुबह चाकू से हमला किया गया. गुड्डू सिंह ने झरिया विधायक संजीव सिंह के समर्थकों पर […]

विज्ञापन

झरिया : कांग्रेस नेता व पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह की हत्या के चश्मदीद गवाह निखिलेश सिंह उर्फ गुड्डू सिंह पर शुक्रवार को जानलेवा हमला हुआ. थाना क्षेत्र के ऊपर कुल्ही लालटेन शाह बाबा मजार स्थित घर पर आज सुबह चाकू से हमला किया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन
गुड्डू सिंह ने झरिया विधायक संजीव सिंह के समर्थकों पर जानलेवा हमला का आरोप लगाया है. घायल श्री सिंह को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हमले के बाद शोर मचाने पर आसपास के लोग इकट्ठा हो गये.
लोगों को अाते देख हमलावर भाग निकले. इस दौरान लोगों ने एक हमलावर के हाथ से चाकू छीन लिया. घटनास्थल पर पहुंची झरिया पुलिस को चाकू सौंप दिया गया.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola