चांदनी चौक के पास रोड पर उतरे लोग हत्या के विरोध में शव के साथ प्रदर्शन
Updated at : 02 Mar 2019 1:34 AM (IST)
विज्ञापन

रांची, हटिया : जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के ऊपर हटिया के हरिशंकर साहू की हत्या गुरुवार की सुबह 9.30 बजे उनके भतीजा भवानी साहू ने कुदाल से मारकर कर दी थी. हत्या के बाद सभी आरोपी फरार थे. हत्या के विरोध में मृतक के परिजनों ने शुक्रवार की दोपहर 2.30 बजे शव के साथ चांदनी चौक […]
विज्ञापन
रांची, हटिया : जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के ऊपर हटिया के हरिशंकर साहू की हत्या गुरुवार की सुबह 9.30 बजे उनके भतीजा भवानी साहू ने कुदाल से मारकर कर दी थी. हत्या के बाद सभी आरोपी फरार थे. हत्या के विरोध में मृतक के परिजनों ने शुक्रवार की दोपहर 2.30 बजे शव के साथ चांदनी चौक के समीप रांची-खूंटी रोड को जाम कर दिया.
इसकी सूचना मिलने पर हटिया डीएसपी प्रभात रंजन बरवार, जगन्नाथपुर थाना प्रभारी अनूप कर्मकार, तुपुदाना ओपी प्रभारी भी मौके पर पहुंचे. मृतक के परिजनों को आश्वासन दिया कि पुलिस आरोपी को 24 घंटे के अंदर पकड़ लेगी. इसके बाद करीब 3.30 बजे जाम हटाया गया.
मौके पर मौजूद जेवीएम रांची महानगर युवा मोर्चा के अध्यक्ष राममनोज साहू ने कहा कि जगन्नाथपुर थाना पुलिस का रवैया ठीक नहीं है. पुलिस की लापरवाही के कारण हरि शंकर साहू की हत्या हुई है. हत्या के आरोपी को पुलिस जल्द गिरफ्तार करे.
विकास टोप्पो की हत्या के नौ माह बीते, अब तक हत्यारे को पकड़ नहीं पायी है पुलिस
जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के ही लटमा में विकास टोप्पो की छह मई 2018 की रात गला रेतकर हत्या कर दी गयी थी. वह लटमा स्थित अपने मामा सुरेंद्र कच्छप के घर में रहता था तथा मूल रूप से रांची करम टोली का रहनेवाला था. मृतक की मां नैना उरांव ने बताया कि उनके पुत्र की हत्या के नौ महीने बीत गये, लेकिन जगन्नाथपुर पुलिस अब तक उसके हत्यारे को पकड़ नहीं सकी है.
जबकि उन्होंने आरोपी अतीक कच्छप का फोटो भी पुलिस को उपलब्ध कराया था. उन लोगों ने न्याय के लिए एसपी व हटिया डीएसपी के पास भी गुहार लगायी, थाना का घेराव भी किया, लेकिन हत्यारा अब भी पुलिस की पकड़ से दूर है.
परिजनों ने की जगन्नाथपुर थाना प्रभारी की शिकायत, डीएसपी बोले : जांच में दोषी पाये गये, तो होगी कार्रवाई
डीएसपी ने कहा आरोपी बच नहीं पायेगा. परिजनों का आरोप था कि जगन्नाथपुर थाना प्रभारी अनूप कर्मकार ने आवेदन देने के बाद भी उसे गंभीरता से नहीं लिया. इस कारण उनके पिता की हत्या हो गयी. पुलिस की लापरवाही के कारण धारा 107 व कोर्ट केस होने के बाद भी जमीन पर घर बन रहा था.
इसकी शिकायत बार-बार पुलिस से की जा रही थी. उक्त बातें मृतक की पुत्री प्रियंका ने कही. वहीं शुक्रवार को भी जब परिजन सुबह थाना गये व थाना प्रभारी से कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स जल्दी भेज दीजिये. इस पर थाना प्रभारी ने परिजनों को डांटा और कहा कि हमने सबका ठेका लिया है क्या. उक्त शिकायत जाम में शामिल महिलाओं ने हटिया डीएसपी से की. इस पर डीएसपी ने कहा कि इसकी जांच की जायेगी व दोषी पाये जाने पर उनके खिलाफ कार्रवाई होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




