रांची : फर्जी वेबसाइट के जरिये ठगी करनेवाला गिरफ्तार
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
रांची : पुलिस की टीम ने फर्जी वेबसाइट के जरिये ठगी के आरोपी सिराज अंसारी को गिरफ्तार किया है. वह दुमका जिला के काठीकुंडा थाना क्षेत्र का रहनेवाला है. पुलिस ने घटना में प्रयुक्त मोबाइल सिम और बैंक एकाउंट भी उसके पास से बरामद किया है. यह जानकारी शुक्रवार को अपने कार्यालय में आयोजित संवाददाता […]
विज्ञापन
रांची : पुलिस की टीम ने फर्जी वेबसाइट के जरिये ठगी के आरोपी सिराज अंसारी को गिरफ्तार किया है. वह दुमका जिला के काठीकुंडा थाना क्षेत्र का रहनेवाला है. पुलिस ने घटना में प्रयुक्त मोबाइल सिम और बैंक एकाउंट भी उसके पास से बरामद किया है.
आपके शहर में
विज्ञापन
यह जानकारी शुक्रवार को अपने कार्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में सिटी एसपी सुजाता कुमारी वीणापानी ने दी. सिटी एसपी के अनुसार मामले में सदर थाना में आठ जनवरी को केस दर्ज किया गया था. केस में शिकायतकर्ता का आरोप था कि उन्होंने एक वेबसाइट के जरिये चार जनवरी को जूता मंगवाया था.
जूता उनके पास छह जनवरी को पहुंचा. जूता छोटा होने पर उन्होंने कस्टमर केयर से संपर्क किया. तब उन्हें एक दूसरे मोबाइल नंबर से फोन कर रुपये रिफंड करने का आश्वासन दिया गया. उनसे बैंक एकाउंट का नंबर भी मांगा गया. उन्होंने अपने दो अन्य साथियों के एकाउंट नंबर फोन करनेवाले को दिये. इसके बाद तीनों के एकाउंट से कुल 57 हजार की निकासी कर ली गयी.
सिटी एसपी के अनुसार अनुसंधान के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि ठगी करनेवाला सिराज अंसारी, उसका साथी पालाजोरी निवासी हनीफ अंसारी और उसके गिरोह के सदस्य हैं. अनुसंधान के दौरान पूछताछ के लिए सिराज अंसारी को दुमका से पुलिस की टीम लेकर रांची पहुंची. यहां पूछताछ में उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया.
इसके बाद शुक्रवार को उसे गिरफ्तार कर लिया गया. सिटी एसपी के अनुसार सिराज अंसारी ने गिरोह के सदस्यों और उसके कार्यकाल के बारे में जानकारी दी है. आरोपी कई लोगों से जालसाजी कर अवैध तरीके से साइबर क्राइम के जरिये पिछले कई वर्षों से रुपये की ठगी करता आ रहा है.
- आरोपी को दुमका से रांची लेकर पहुंची पुलिस
- पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकारा
- ठगी में प्रयुक्त मोबाइल सिम व बैंक खाता भी पुलिस ने किया बरामद
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन