मुगमा : अवैध खनन के दौरान हादसा एक की मौत, तीन घायल
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
मुगमा : इसीएल मुगमा एरिया के कापासारा आउटसोर्सिंग के समीप शुक्रवार के सुबह करीब पांच बजे अवैध खनन के दौरान चाल धंस गयी. इसके मलबे में दब कर एक महिला की मौत व तीन लोगों के घायल होने की चर्चा है. मृतका पास के गलफरबाड़ी ओपी के भुईयां टोला की रहनेवाली बतायी जा रही है. […]
विज्ञापन
मुगमा : इसीएल मुगमा एरिया के कापासारा आउटसोर्सिंग के समीप शुक्रवार के सुबह करीब पांच बजे अवैध खनन के दौरान चाल धंस गयी. इसके मलबे में दब कर एक महिला की मौत व तीन लोगों के घायल होने की चर्चा है. मृतका पास के गलफरबाड़ी ओपी के भुईयां टोला की रहनेवाली बतायी जा रही है.
घायलों में भुईयां टोला, सियारकनाली, कोड़ाकुल्ही के हैं. मृतका के परिजनों ने आनन-फानन में महिला के शव को दफना दिया. घायलों का चोरी-छिपे इलाज कराया जा रहा है. घटना को लेकर स्थानीय लोग कोई कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं. पुलिस के डर से सभी चुप्पी साधे हुए हैं. घटनास्थल पर टोकरी सहित पानी का बोतल पड़ा मिला. कापासारा कोलियरी के मैनेजर एम सिंह व स्थानीय पुलिस ने घटना से इनकार किया है.
कापासारा आउटसोर्सिंग के समीप रोजाना की तरह आसपास गांव के दर्जनों ग्रामीण अवैध खनन में लगे थे. सुबह पांच बजे जोरदार आवाज के साथ मुहाने के पास चाल धंस गयी. इसमें खनन में लगे कई लोग चपेट में आ गये. ग्रामीणों ने किसी तरह सभी को मलबे से बाहर निकाला, लेकिन तब तक एक महिला ने दम तोड़ दिया. एसएसपी के कड़े निर्देश व लगातार छापेमारी के बावजूद अवैध खनन नहीं रुकने का नाम नहीं ले रहा है. चालू खदान में खुलेआम अवैध खनन होना खदान की सुरक्षा व्यवस्था पर भी प्रश्नचिह्न खड़ा कर रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन