रांची : फेसबुक पर की दोस्ती, शादी का झांसा देकर युवक ने किया छात्रा से दुष्कर्म, गिरफ्तार
Updated at : 18 Dec 2018 12:54 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : फेसबुक पर दोस्ती के बाद बहला-फुसला कर कांटा टोली रमजान कॉलोनी निवासी फैजान नामक युवक ने डोरंडा कॉलेज की छात्रा से दुष्कर्म किया. लोकलाज के भय से छात्रा ने आत्महत्या की भी कोशिश की है. इसकी जानकारी घर वालों को मिली, तो डोरंडा थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी़ इसके बाद युवक को […]
विज्ञापन
रांची : फेसबुक पर दोस्ती के बाद बहला-फुसला कर कांटा टोली रमजान कॉलोनी निवासी फैजान नामक युवक ने डोरंडा कॉलेज की छात्रा से दुष्कर्म किया. लोकलाज के भय से छात्रा ने आत्महत्या की भी कोशिश की है. इसकी जानकारी घर वालों को मिली, तो डोरंडा थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी़
इसके बाद युवक को गिरफ्तार कर लिया गया. डोरंडा पुलिस ने बताया कि छात्रा की फेसबुक पर फैजान से दोस्ती हुई थी. इसके बाद दाेनों में जान-पहचान बढ़ने लगी.
एक दिन युवक ने छात्रा को डोरंडा बुलाया और होटल के कमरे में शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया. यह सिलसिला काफी दिनों तक चलता रहा. बाद में छात्रा ने युवक पर शादी का दबाव बनाया, तो उसने शादी करने से इनकार कर दिया. इसके बाद छात्रा ने आत्महत्या की कोशिश की़
घर वालों ने उसे गंभीर हालत में डोरंडा अस्पताल में भरती कराया, जहां चिकित्सकों ने उसे बचा लिया़ इसके बाद छात्रा ने घर वालों को सारी बात बतायी. फिर उसके बयान पर डोरंडा पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




