पाकुड़ से नक्सली विमल मुमरू गिरफ्तार

पाकुड़ : अमड़पाड़ा थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बुधवार को एक हार्डकोर नक्सली विमल मुमरू उर्फ दाउद को गिरफ्तार किया है. बताया जाता है कि अमरजीत बलिहार हत्याकांड में इसकी संलिप्तता थी. हालांकि पुलिस इसकी गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं की है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक दाउद को पुलिस गिरफ्तार […]
पाकुड़ : अमड़पाड़ा थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बुधवार को एक हार्डकोर नक्सली विमल मुमरू उर्फ दाउद को गिरफ्तार किया है. बताया जाता है कि अमरजीत बलिहार हत्याकांड में इसकी संलिप्तता थी. हालांकि पुलिस इसकी गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं की है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक दाउद को पुलिस गिरफ्तार कर किसी अज्ञात स्थान पर पूछताछ कर रही है.
पुलिस सूत्रों के अनुसार, प बंगाल के सीमावर्ती क्षेत्र के अलावा संताल परगना के सभी जिलों व गिरिडीह का क्षेत्र इसके गतिविधि का केंद्र रहा है. आंध्र प्रदेश से प्रशिक्षण प्राप्त दाउद की गिरफ्तारी को पुलिस बड़ी सफलता के रूप में देख रही है. पुलिस को इसकी काफी दिनों से तलाश थी. बुधवार को अमड़ापाड़ा के आसपास होने की सूचना किसी ने पुलिस को दी. इसके बाद पुलिस ने बड़े ही नाटकीय अंदाज में इसको गिरफ्तार कर लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




