वज्रपात में दो की मौत, मवेशी भी मरे

सिसई : सिसई में भारी बारिश से काफी तबाही हुई है. मंगलवार को दिन के तीन बजे बारिश के साथ वज्रपात होने से पालकोट सिजन गांव निवासी सुखू उरांव (38) की मौत हो गयी, वहीं कुदरा में चार गाय तथा रेढ़वा में दो गाय की मौत हो गयी. घायलों में विश्वनाथ उरांव, बिरसा उरांव, शांति […]
सिसई : सिसई में भारी बारिश से काफी तबाही हुई है. मंगलवार को दिन के तीन बजे बारिश के साथ वज्रपात होने से पालकोट सिजन गांव निवासी सुखू उरांव (38) की मौत हो गयी, वहीं कुदरा में चार गाय तथा रेढ़वा में दो गाय की मौत हो गयी. घायलों में विश्वनाथ उरांव, बिरसा उरांव, शांति कुमारी, ललिता देवी, मेहरून बीबी शामिल हैं. जिनका इलाज रेफरल अस्पताल में चल रहा है.
वहीं गढ़वा के मङिाआंव थाना के चिरकुटही गांव में अपराह्न् करीब दो बजे वज्रपात से बिरजू उरांव(55) की मौत हो गयी. बिरजू घर के पास ही खड़ा था, तभी वज्रपात से उसकी मौत हो गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




