झारखंड : नक्सली कमांडर से मांगी 10 लाख रुपये की लेवी

दुर्जय पासवान, गुमला प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी ने पीएलएफआइ के सबजोनल कमांडर परमेश्वर गोप उर्फ प्रेम के घर के दरवाजे के पास पोस्टर साटकर परिजनों से 10 लाख रुपये लेवीमांगी है. लेवी नहीं देने पर अंजाम भुगताने की धमकी दी है. पोस्टर में माओवादी संगठन ने अपना मोबाइल नंबर भी लिखा है. माओवादियों ने […]
दुर्जय पासवान, गुमला
प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी ने पीएलएफआइ के सबजोनल कमांडर परमेश्वर गोप उर्फ प्रेम के घर के दरवाजे के पास पोस्टर साटकर परिजनों से 10 लाख रुपये लेवीमांगी है. लेवी नहीं देने पर अंजाम भुगताने की धमकी दी है. पोस्टर में माओवादी संगठन ने अपना मोबाइल नंबर भी लिखा है.
माओवादियों ने कहा है कि इस नंबर पर फोन करके उस जगह का पता कर ले, जहां उसे लेवी की राशि पहुंचानी है. मामला पालकोट थाना क्षेत्र के नाथपुर पंचायत स्थित वनटोली गांव की है. पोस्टर यहां के सीताबर गोपकेघर साटागया है.सीताबर गोप पीएलएफआइ सबजोनल कमांडर परमेश्वर गोप के पिता हैं.
फिलहाल परमेश्वर गोप जेल में है. वह पालकोट प्रखंड की जिला परिषद सदस्य कलावती देवी की हत्या सहित कई उग्रवादी घटनाओं में शामिल परमेश्वर को जेल भेज दिया था.
इधर, भाकपा माओवादी संगठन ने मंगलवार की रात को परमेश्वर के वनटोली गांव स्थित घर पर पोस्टर साटा. इसमें कथित तौर पर माओवादियों ने लिखा है कि सीताबर गोप ने अपने बेटे को कमांडर बनाकर बहुत लेवी वसूली है. कई लोगों की हत्या भी करायी है. 29 सितंबर, 2012 को एक महिला की हत्या करायी.
इसमें आगे लिखा गया है कि सीताबर ने कमांडर होकर इतना गलत काम किया है. इसकी सजा तो भुगतनी पड़ेगी. 10 लाख रुपये माओवादी संगठन को देना होगा. नहीं देने पर अंजाम बुरा होगा.
बुधवार की सुबह पालकोट थाना की पुलिस को पोस्टर साटने की सूचना मिली. इसके बाद पुलिस वनटोली गांव गयी और पीएलएफआइ के कमांडर के घर पर साटे गये पोस्टर को जब्त करलिया.
इसके बाद से परमेश्वर गोप के परिजन डरे हुए हैं. इस संबंध में पालकोट के थाना प्रभारी सुदामा चौधरी ने कहा कि पोस्टरबाजी में शरारती तत्वों का हाथ हो सकता है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




