धनबाद : कोयले की बिक्री की लड़ाई में फायरिंग, दो को लगी गोली
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 Oct 2018 5:22 PM
धनबाद : कोयला के लिए दुनिया भर में मशहूर झारखंड के धनबाद जिला में अवैध कोयला की बिक्री के लिए वर्चस्व की जंग शुरू हो गयी है. बुधवार को चार लोगों ने मोटसाइकिल से जा रहे दो युवकों पर सात राउंड फायरिंग की. दोनों युवकों को पाटलिपुत्र मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (पीएमसीएच) में भर्ती कराया […]
धनबाद : कोयला के लिए दुनिया भर में मशहूर झारखंड के धनबाद जिला में अवैध कोयला की बिक्री के लिए वर्चस्व की जंग शुरू हो गयी है. बुधवार को चार लोगों ने मोटसाइकिल से जा रहे दो युवकों पर सात राउंड फायरिंग की. दोनों युवकों को पाटलिपुत्र मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (पीएमसीएच) में भर्ती कराया गया है.
फायरिंग की घटना केंदुआडीह थाना क्षेत्र के हिंदी भवन के पास हुई, जब सचिन यादव और विक्की डोम अपनी बाइक से कोर्ट जा रहे थे. सचिन करकेंद का रहने वाला है. घर से कुछ ही दूरी पर स्थित हिंदी भवन के पास चार लोगों ने उन पर फायरिंगशुरूकर दी.
समय रहते दोनों ने फायरिंग करने वालों के देख लिया और जान बचाने के लिए तेजी से भागे. हालांकि, वे हमलावरों की गोलियों का शिकार होने से खुद को नहीं बचा पाये. दोनों को एक-एक गोली लगी. सचिन को पीठ में और विक्की को कंधे में गोली लगी है.
घायल विक्की डोम ने बताया कि कोयले की अवैध बिक्री को लेकर उन पर गोलीबारी हुई. मामले की सूचना पुलिस को दे दी गयी है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










