बहन को प्रेमी संग कमरे में देख कर दी प्रेमी की हत्या
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
हत्या में शामिल दो आरोपी गिरफ्तार, हत्या में प्रयुक्त बाइक का शॉकर बरामद बबलू को घर से भागने के दौरान पीछा कर उसके सिर पर शॉकर से मारा रांची : बरियातू पुलिस ने नया टोली निवासी बबलू मुंडा (24 वर्षीय) हत्याकांड में शामिल रोहित उर्फ बिट्टू मुंडा और सूरज उरांव को गिरफ्तार किया है. दोनों […]
विज्ञापन
हत्या में शामिल दो आरोपी गिरफ्तार, हत्या में प्रयुक्त बाइक का शॉकर बरामद
आपके शहर में
विज्ञापन
बबलू को घर से भागने के दौरान पीछा कर उसके सिर पर शॉकर से मारा
रांची : बरियातू पुलिस ने नया टोली निवासी बबलू मुंडा (24 वर्षीय) हत्याकांड में शामिल रोहित उर्फ बिट्टू मुंडा और सूरज उरांव को गिरफ्तार किया है. दोनों नया टोली के ही रहनेवाले हैं. पुलिस ने उनकी निशानदेही पर हत्याकांड में प्रयुक्त बाइक का शॉकर भी बरामद कर लिया है. यह जानकारी शुक्रवार की शाम चार बजे बरियातू थाना में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में सिटी एसपी अमन कुमार ने दी.
सिटी एसपी ने बताया कि शुक्रवार की सुबह बबलू मुंडा का शव पुलिस ने बरामद किया था. घटनास्थल पर मृतक के पिता, बहन-बहनोई सहित अन्य लोग पहुंचे. उन्होंने बताया कि बबलू मुंडा का प्रेम प्रसंग नया टोली निवासी रोहित मुंडा की बहन के साथ लंबे समय से चल रहा ��ा. रोहित मुंडा इसका विरोध करता था. दो अगस्त को भी बबलू मुंडा और रोहित मुंडा के बीच मारपीट हुई थी. जानकारी मिलने के बाद घटना के तीन-चार घंटे के अंदर ही रोहित मुंडा को गिरफ्तार कर लिया गया. पूछताछ करने पर उसने बताया कि सूरज मुंडा के साथ मिलकर उसने बाइक के शॉकर से बबलू मुंडा को मारा है. इसके बाद सूरज को गिरफ्तार कर लिया गया. रोहित मुंडा की निशानदेही पर हत्याकांड में प्रयुक्त शाॅकर उसके घर से पानी की पाइप से बरामद किया गया.
सिटी एसपी के अनुसार बबलू मुंडा अपनी प्रेमिका के साथ गुरुवार की रात उसके कमरे में था. जब रोहित मुंडा ने उसे अपनी बहन के साथ कमरे में देख लिया, तब उसने दरवाजा बाहर से बंद कर ताला लगा दिया. थोड़ी देर बाद उसने कमरे का दरवाजा खोला. तब बबलू मुंडा वहां से भागने लगा. इस पर रोहित ने उसे धक्का देकर गिरा दिया. फिर बबलू मुंडा के भागने के दौरान रोहित ने पीछा कर घर से 100 मीटर की दूरी पर शॉकर से उसके सिर और जबड़ा में हमला कर हत्या कर दी.
उल्लेखनीय है कि बबलू मुंडा घर से गुरुवार की शाम चार बजे अपने दोस्त विक्की का बर्थडे मनाने के नाम पर निकला था. इसके बाद वह घर नहीं लौटा. शुक्रवार की सुबह एक युवती ने बबलू के मृत होने की जानकारी उसके परिजनों को दी. परिजनों के अनुसार बबलू का रोहित मुंडा की बहन के साथ प्रेम प्रसंग को लेकर हमेशा विवाद होता था. उसने पूर्व में भी बबलू मुंडा की हत्या करने की धमकी दी थी. इधर, पुलिस ने बबलू मुंडा की प्रेमिका से भी मामले में पूछताछ की. उसने बताया कि वह पिछले आठ वर्षों से बबलू से प्रेम करती थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन