विजय लक्ष्मी रेसीडेंसी का चौथा तल्ला सील किया गया
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
रांची : टाउन प्लानर उदय सहाय के नेतृत्व में शनिवार को चुटिया में बने विजय लक्ष्मी रेसीडेंसी के चौथे तल को सील कर दिया गया. नगर निगम से इस भवन का नक्शा जी प्लस थ्री स्वीकृत था, लेकिन बिल्डर ने इसका निर्माण जी प्लस फोर कर दिया. स्वीकृत प्लान के विपरित एक तल के अवैध […]
विज्ञापन
रांची : टाउन प्लानर उदय सहाय के नेतृत्व में शनिवार को चुटिया में बने विजय लक्ष्मी रेसीडेंसी के चौथे तल को सील कर दिया गया. नगर निगम से इस भवन का नक्शा जी प्लस थ्री स्वीकृत था, लेकिन बिल्डर ने इसका निर्माण जी प्लस फोर कर दिया. स्वीकृत प्लान के विपरित एक तल के अवैध निर्माण पर बिल्डर पर एक लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया. सील करने गयी नगर निगम की टीम को लोगों के विरोध का भी सामना करना पड़ा. लोगों ने कहा कि जब भवन बन रहा था, तब निगम के अधिकारी कहां थे.
गार्ड रूम व कमरा को भी किया सील : निगम की टीम ने ग्राउंड फ्लोर पर अवैध रूप से से बने गार्ड रूम व एक कमरा को भी सील किया. टीम ने भवन के निवासियों व बिल्डर को चेतावनी दी कि जब तक इसका रिवाइज्ड प्लान स्वीकृत नहीं हो जाता है, तब तक इसका सील नहीं खोला जाये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन