लोहरदगा में पत्नी की हत्या, पति गिरफ्तार

Published at :30 May 2014 4:43 AM (IST)
विज्ञापन
लोहरदगा में पत्नी की हत्या, पति गिरफ्तार

कुडू (लोहरदगा) : कुड़ू थाना से आधा किमी दूर जामुन टोली गांव में शिव प्रसाद साव ने अपनी पत्नी सीमा देवी की हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है. जिंगी निवासी आरोपी शिव प्रसाद साव कुडू साप्ताहिक बाजार में मिर्च व लहसुन बेचता था. परिवार के भरण-पोषण के लिए टेंपो […]

विज्ञापन

कुडू (लोहरदगा) : कुड़ू थाना से आधा किमी दूर जामुन टोली गांव में शिव प्रसाद साव ने अपनी पत्नी सीमा देवी की हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है. जिंगी निवासी आरोपी शिव प्रसाद साव कुडू साप्ताहिक बाजार में मिर्च व लहसुन बेचता था.

परिवार के भरण-पोषण के लिए टेंपो भी चलाता था. कुडू में किराये के मकान में रह रहा था. पुलिस को घटना की सूचना सुबह मिली. एसडीपीओ सादिक अनवर रिजवी, थाना प्रभारी विनोद कुमार ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

बताया जाता है कि आरोपी शिव प्रसाद साव पिछले एक वर्ष से पत्नी सीमा देवी व तीन बच्चों के साथ कुड़ू में रहता था. शिव प्रसाद की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी.

रांची में इलाज कराने भी गया था. पत्नी को हमेशा प्रताड़ित करता था. बुधवार की रात अन्य किरायेदारों ने उसके कमरे में हल्ला-गुल्ला सुना, तो मकान मालिक को इसकी सूचना दी. रात लगभग दो बजे मकान मालिक ने दरवाजा खुलवाने का काफी प्रयास किया. कमरे के अंदर से बच्चे के रोने की आवाज आ रही थी. सुबह पांच बजे पुलिस पहुंची. दरवाजा खोला, तो कमरे में सीमा देवी की लाश पड़ी थी. आरोपी एक बच्चे को लेकर निकल गया था. बाद में पुलिस ने उसे पकड़ लिया. घटना के तीन दिन पहले सीमा देवी के परिजन कुडू से अपने घर औरंगाबाद के जमहोर गये थे. घटना की सूचना मिलते ही कुडू पहुंचे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola