निर्मल हृदय संस्था मामला : सिस्टर कोंसीलिया व अनिमा ने स्वीकारा, पैसे लेकर बच्चा बेचा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 15 Jul 2018 2:30 AM
रांची : मिशनरीज ऑफ चैरिटी द्वारा संचालित निर्मल हृदय संस्था की सिस्टर कोंसीलिया और कर्मी अनिमा इंदरवार से पुलिस अधिकारियों की टीम ने शनिवार को बच्चा चोरी कर बेचने के मामले में उनकी संलिप्तता के बारे में पूछताछ की. पूछताछ में दोनों ने बच्चे को अवैध तरीके से बेचने और इसके एवज में रुपये लेने […]
इस केस में पुलिस पूर्व में तीन बच्चों को बरामद कर चुकी है. शुक्रवार को दोनों को पूछताछ के लिए पुलिस ने चार दिनों के रिमांड पर हिरासत में लिया है. पुलिस के अनुसार, अभी कोतवाली थाना में दर्ज केस में चार बच्चों के बारे में ही जानकारी मिली है. इससे जुड़े केस का ही अनुसंधान चल रहा है. पूछताछ और जांच के दौरान अन्य बच्चों के बेचे जाने के संबंध में जानकारी मिलने के बाद जांच का दायर बढ़ाया जा सकता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










