बालू की अवैध खुदाई व भंडारण का मामला,आरोपी पर प्राथमिकी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Jun 2018 5:32 AM
सिल्ली : सिल्ली थाना क्षेत्र में अवैध बालू खनन व भंडारण को लेकर जिला खनन पदाधिकारी ने बुधवार को छापेमारी की. इस मामले में झाबरी निवासी हरेकृष्ण महतो उर्फ मास्टर के खिलाफ सिल्ली-टीकर रोड में लाल टांड़ के समीप पेट्रोल पंप के पास बालू के अवैध भंडारण व राजस्व चोरी के आरोप में मामला दर्ज […]
सिल्ली : सिल्ली थाना क्षेत्र में अवैध बालू खनन व भंडारण को लेकर जिला खनन पदाधिकारी ने बुधवार को छापेमारी की. इस मामले में झाबरी निवासी हरेकृष्ण महतो उर्फ मास्टर के खिलाफ सिल्ली-टीकर रोड में लाल टांड़ के समीप पेट्रोल पंप के पास बालू के अवैध भंडारण व राजस्व चोरी के आरोप में मामला दर्ज कराया गया है. जिला खनन पदाधिकारी ने बताया कि आरोपी के पास बालू के वैद्य भंडारण का आदेश अथवा अनुज्ञप्ति प्राप्त नहीं है. उन्होंने सिल्ली थाना प्रभारी को निर्देश दिया कि वे थाना क्षेत्र में हो रहे अवैध बालू की ढुलाई की उन्हें सूचना दें ताकि कार्रवाई की जा सके.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










