22.3 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

पुलिस की रडार पर हैं राज्य में 51 मानव तस्कर

रांची : नक्सल के बाद मानव तस्करी झारखंड की सबसे बड़ी समस्या है. आये दिन इससे जुड़े मामले सामने आते रहते हैं. कुल 24 में से आठ जिले ऐसे हैं, जहां पर मानव तस्करी के शिकार लोग सर्वाधिक हैं. यह जिले हैं खूंटी, दुमका, सिमडेगा, गुमला, रांची, चाईबासा, लोहरदगा और पलामू. इन जिलों में अवैध […]

रांची : नक्सल के बाद मानव तस्करी झारखंड की सबसे बड़ी समस्या है. आये दिन इससे जुड़े मामले सामने आते रहते हैं. कुल 24 में से आठ जिले ऐसे हैं, जहां पर मानव तस्करी के शिकार लोग सर्वाधिक हैं. यह जिले हैं खूंटी, दुमका, सिमडेगा, गुमला, रांची, चाईबासा, लोहरदगा और पलामू. इन जिलों में अवैध तरीके से मानव तस्करी के काले धंधे में पन्ना लाल और बाबा वामदेव सहित 51 दलाल शामिल हैं.

इस संबंध में सीआइडी की ओर से एक रिपोर्ट गृह विभाग को भेजी गयी है. इनमें कई का नेटवर्क झारखंड के अलावा दिल्ली, एनसीआर, हरियाणा, पंजाब, सहित दूसरे राज्यों में है. ऐसे लोगों की कुंडली झारखंड पुलिस ने तैयार की है. इन पर नजर रखने का काम सीआइडी द्वारा किया जा रहा है.

अवैध मानव व्यापार में शामिल लोगों की सूची : पन्नालाल उर्फ पन्नालाल गंझू (गन्नालोया, मुरहू, खूंटी), सुनीता देवी पति पन्ना लाल (गन्नालोया, मुरहू, खूंटी), बाबा वामदेव राम (रातू रोड, सहदेव नगर, रांची), शिवा राम (डुमरी, चैनपुर, पलामू), भानु प्रताप बड़ाईक (खूंटी), सुनीता तिग्गा, रविंद्र कुमार उर्फ आकाश (परमार्थ नगर, तुपुदाना, रांची), गायत्री देवी (तोरपा, खूंटी), कृष्ण कुमार साहु (गोइलकेरा, प. सिंहभूम), सुनील सोरेन, मेरी फुलकिया तिडू और सुषमा तिडू (जमगाई कुटिया, तुपुदाना, रांची), मनीष रौशन और सावित्री देवी (शिमलरायडीह, गुमला), तजमुल शील बत्नी और निजामुद्दीन (बरुबलकेरा, सिमडेगा), मनोरंजन साहु (तोरपा, खूंटी), महेंद्र साहु (बुढ़मू, रांची), अमृता लकड़ा (सिमडेगा), लता लकड़ा (चान्हो, रांची), समुद्रा महतो (मुरहू, खूंटी), फगुनी मुंडू (मूरहू, खूंटी), प्रतिमा देवी (चौधरी मुहल्ला, खूंटी), सोमा हेम्ब्रम (अड़की, खूंटी), सोमरा मुंडाईन (तिरला, खूंटी), लेम्बो देवी (अड़की, खूंटी), जोहन कंडुलना (रनिया, खूंटी), जेठा उरांव (डंडोल, खूंटी), भरत नायक (तोरपा, खूंटी), बिरसा बोदरा (केरका, मुरहू, खूंटी), फूलमनी सुरीन (तोरपा, खूंटी), ससोबर खां (मनातू, पलामू), बैजु कुमार राम (नावा बाजार, पलामू), महेंद्र पासवान (लेस्लीगंज, पलामू), गोविंदा लोहरा, रीता उरांव और देवंती देवी (बगडू, लोहरदगा), अनिता देवी (घाघरा, गुमला), छोटे लोहरा (लापुंग, रांची), बड़वा राम (टोटो, गुमला), प्रीति कामा (डुमरी, गुमला), सुखदेव भगत (किस्कू, लोहरदगा), रानी देवी (सेन्हा, लोहरदगा), सरस्वती देवी (सेन्हा, लोहरदगा), सावित्री देवी (बसाड़ टोली, लोहरदगा), ललिता तिर्की (बेड़ो, रांची), राज किशोर सिंह (चिरौंदी, रांची), सवन साहू (बेड़ो, रांची).
आये दिन सामने आते रहते हैं इससे जुड़े मामले
वर्ष दर्ज केस कितने हुए मुक्त कितने तस्कर गिरफ्तार
2013 45 68 22 पुरुष और 10 महिला
2014 122 93 34 पुरुष और 24 महिला
2015 171 116 38 पुरुष और 15 महिला
2016 97 104 39 पुरुष और 24 महिला
2017 59 68 46 पुरुष और 17 महिला
494 मामले आये सामने
2013 से सितंबर 2017 तक प्रदेश के उक्त आठ जिलों में 494 मामले दर्ज किये गये हैं. जबकि कुल 449 लोगों को दलालों के चंगुल से मुक्त कराया जा सका है. इस मामले में पांच सालों में 269 लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें