Advertisement
रांची : जज ने किया सरेंडर, मिली जमानत
रांची : ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट (जेएम) नताशा बारला की अदालत में धोखाधड़ी अौर जालसाजी से जुड़े एक मामले में जमशेदपुर सिविल कोर्ट के जेएम अरविंद कच्छप ने शुक्रवार को सरेंडर किया. सरेंडर करने के बाद आरोपी जज की अोर से जमानत याचिका दाखिल की गयी. अदालत ने सुनवाई के बाद उन्हें 10 हजार के मुचलके पर […]
रांची : ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट (जेएम) नताशा बारला की अदालत में धोखाधड़ी अौर जालसाजी से जुड़े एक मामले में जमशेदपुर सिविल कोर्ट के जेएम अरविंद कच्छप ने शुक्रवार को सरेंडर किया. सरेंडर करने के बाद आरोपी जज की अोर से जमानत याचिका दाखिल की गयी.
अदालत ने सुनवाई के बाद उन्हें 10 हजार के मुचलके पर जमानत प्रदान कर दिया. आरोपी जज के खिलाफ लोअर वर्द्धवान कंपाउंड स्थित एक जमीन पर कब्जा करने का आरोप भोला साहू नामक व्यक्ति ने लगाया था. इस मामले में सिविल कोर्ट रांची में शिकायतवाद संख्या 1354/17 दायर की गयी थी.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement