JAC 12th Result 2024: इंटर Arts की सेकंड स्टेट टॉपर बहामनी धान को मिले 466 अंक, टीचर बनना है लक्ष्य

बहामनी धान को मिठाई खिलातीं प्राचार्या
JAC 12th Result 2024: जैक बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी हो गया. इसमें इंटर आर्ट्स की सेकंड स्टेट टॉपर बहामनी धान को 466 अंक मिले हैं. टीचर बनना उसका लक्ष्य है.
JAC 12th Result 2024: खूंटी-झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक बोर्ड) ने इंटर आर्ट्स, साइंस व कॉमर्स का रिजल्ट एक साथ मंगलवार को जारी कर दिया. खूंटी की छात्रा बहामनी धान ने इंटरमीडिएट आर्ट्स में शानदार सफलता हासिल की है. इंटर आर्ट्स में सेकंड स्टेट टॉपर बनकर उसने खूंटी जिले का नाम रोशन किया है. स्कूल की प्राचार्या अनिमा तिर्की ने इस उपलब्धि पर उसे बधाई दी. प्रभातखबर से बातचीत में बहामनी धान ने कहा कि वह टीचर बनना चाहती है. वह खूंटी में किराये के मकान में परिवार के साथ रहती है.
बहामनी धान को इंटर आर्ट्स में मिले हैं 466 अंक
जैक बोर्ड 12वीं का रिजल्ट मंगलवार को जारी हो गया. ये पहली दफा है जब झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने तीनों संकायों आर्ट्स, साइंस व कॉमर्स का रिजल्ट एक साथ जारी किया है. खूंटी की बिटिया बहामनी धान को जैक बोर्ड की इंटरमीडिएट आर्ट्स की परीक्षा में 466 अंक हासिल हुए हैं. रिजल्ट की जानकारी मिलने पर वह स्कूल पहुंची, जहां स्कूल की प्राचार्या अनिमा तिर्की ने मिठाई खिलाकर उसे बधाई दी.
टीचर बनना है सपना
जैक बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी होने के बाद टॉपर बिटिया बहामनी धान ने कहा कि उसका सपना शिक्षिका बनने का है. उसने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और शिक्षकों को दिया है. उसके पिता कुशल धान एक किसान हैं. बहामनी खूंटी में अपने भाई के साथ किराये के मकान में रहकर पढ़ाई करती है.
इंटर आर्ट्स में 93.3 प्रतिशत विद्यार्थी पास
जैक बोर्ड ने साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स का रिजल्ट पहली बार एक साथ जारी किया है. 93.3 प्रतिशत विद्यार्थी इंटर आर्ट्स में पास हुए हैं. इंटर कॉमर्स में 90.60 प्रतिशत विद्यार्थी पास हुए हैं और 72.70 प्रतिशत विद्यार्थी इंटर साइंस में पास हुए हैं.
Also Read: JAC 12TH Result 2024: सब्जी बेचकर पिता ने बेटी को बनाया टॉपर
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Guru Swarup Mishra
मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




