IT Raid: मुरादाबाद में सीएल गुप्ता ग्रुप के ठिकानों पर आयकर विभाग की छापेमारी

Author Amit yadav
Updated:
विज्ञापन

आयकर विभाग ने मुरादाबाद के एक बड़े पीतल व्यापारी के ठिकानों पर रेड (IT Raid) की है. बड़ी संख्या में आयकर विभाग के अधिकारी कई ठिकानों पर एक साथ छानबीन कर रहे हैं.

विज्ञापन

मुरादाबाद: यूपी की पीतल नगर मुरादाबाद में एक बड़े कारोबारी सीएल गुप्ता के ठिकानों पर इनकम टैक्स विभाग ने रेड (IT Raid) की है. सीएल गुप्ता पीतल के बड़े कारोबारी हैं. सीएल गुप्ता ग्रुप के स्कूल, हॉस्पिटल और अमरोहा स्थित पीतल की फैक्ट्री में रेड चल रही है. कई गाड़ियों से आयकर विभाग की टीम उनके ठिकानों पर पहुंची है. गाड़ियों पर चकमा देने के लिए इलेक्शन ड्यूटी भी लिखा हुआ है. साथ में केंद्रीय बल भी है. जानकारी के अनुसार सीएल गुप्ता ग्रुप के प्रभात मार्केट स्थित आवास, सीएल गुप्ता वर्ल्ड स्कूल, अमरोहा में सीएल गुप्ता एक्सपोर्ट फैक्ट्री, सीएल गुप्ता आई इंस्टीट्यूट में आयकर विभाग की टीम जांच-पड़ताल कर रही है. इन ठिकानों पर न तो किसी को अंदर जाने दिया जा रहा है और न ही बाहर निकलने दिया जा रहा है.

विज्ञापन

अपडेट हो रही है…

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola