Nayab Singh Saini: कुरुक्षेत्र से सांसद, खट्टर के करीबी… जानें कौन हैं नायब सिंह सैनी जो बनने वाले हैं हरियाणा के सीएम

Published by : Pritish Sahay Updated At : 12 Mar 2024 3:09 PM

विज्ञापन

Nayab Singh Saini | ANI, X

Nayab Singh Saini: बीजेपी नेता और हरियाणा बीजेपी के अध्यक्ष नायब सिंह सैनी प्रदेश के अलगे सीएम बनने जा रहे हैं. उन्हें विधायक दल का नेता चुना गया है. सैनी मौजूदा समय में कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट से सांसद हैं.

विज्ञापन

Nayab Singh Saini: लोकसभा चुनाव से पहले हरियाणा में सियासी उठापटक के बीच मनोहर लाल खट्टर ने पूरे कैबिनेट के साथ अपना इस्तीफा दे दिया है. इसी के साथ बीजेपी और जेजेपी का गठबंधन भी टूट गया है. मंगलवार को हुए विधायक दल की बैठक में बीजेपी ने इसका औपचारिक रूप से ऐलान भी कर दिया है. इस बीच हरियाणा से खबर है कि आज शाम सीएम पद का शपथ ग्रहण समारोह होगा. वहीं मनोहर लाल खट्टर के इस्तीफे के बाद तय किया गया है कि नायब सैनी को हरियाणा का नया मुख्यमंत्री बनाया जाएगा. आज शाम पांच बजे सैनी सीएम पद की शपथ लेंगे.आइए जानते हैं कौन है नायब सैनी…

नायब सिंह सैनी कौन हैं

बीजेपी नेता और हरियाणा बीजेपी के अध्यक्ष नायब सिंह सैनी प्रदेश के अलगे सीएम बनने जा रहे हैं. वो मौजूदा समय में कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट से सांसद हैं. हालांकि वो 2014 से लेकर 2019 तक विधायक भी रहे हैं. इसके अलावा वो हरियाणा सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं. नायब सिंह ओबीसी में सैनी समाज से ताल्लुक रखते हैं. बीजेपी से जमीन से जुड़े नेता के रूप में उनकी गिनती होता है. पार्टी विधायक दलों की बैठक के बाद उन्हें बीजेपी विधायक दल का नेता चुना गया है.

आरएसएस से रहा है जुड़ाव

नायब सिंह सैनी का जन्म अंबाला में हुआ था. बिहार के मुजफ्फरपुर में बीआर अम्बेडकर विश्वविद्यालय से उन्होंने पढ़ाई की है. इसके अलावा उनके पास एलएलबी की भी डिग्री है. वह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से भी जुड़े रहे थे. बता दें, आरएसएस में शामिल होने के बाद ही वो मनोहर लाल खट्टर के संपर्क में आये. इसके बाद से ही उनका राजनीतिक करियर शुरू हुआ. उन्हें संगठन में काम करने का लंबा अनुभव है.

पूर्व सीएम खट्टर के करीबी माने जाते हैं सैनी

नायब सिंह सैनी का आरएसएस के समय से ही मनोहर लाल खट्टर के संपर्क में आये थे. उन्हें पूर्व सीएम का काफी करीबी भी माना जाता है. 2016 में नायब सैनी को खट्टर सरकार में प्रदेश का मंत्री भी बनाया गया था. 2019 के लोकसभा चुनाव में नायब सिंह सैनी कुरुक्षेत्र से जीते थे. 2023 में नायब सिंह सैनी को हरियाणा बीजेपी का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया था.

Also Read: CAA Rules: सीएए को लेकर विपक्ष का जोरदार विरोध, सुरक्षा बल तैनात, दिल्ली में अर्द्धसैनिक बलों का फ्लैग मार्च

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola