Haryana News Updates: मनोहर लाल खट्टर को लेकर बीजेपी का प्लान 'बी', लड़ सकते हैं लोकसभा चुनाव

Published by : Pritish Sahay Updated At : 12 Mar 2024 4:49 PM

विज्ञापन

Photo: Ani, X

Haryana News Updates: हरियाणा में अब सत्ता की कमान मनोहर लाल खट्टर के हाथ से निकलकर नायब सिंह सैनी के हाथ में चली गई है. दरअसल मंगलवार को मनोहर लाल खट्टर ने पूरे कैबिनेट के साथ सीएम पद से इस्तीफा दे दिया. आनन-फानन में बीजेपी ने हरियाणा में नायब सिंह को विधायक दल का नेता […]

विज्ञापन

Haryana News Updates: हरियाणा में अब सत्ता की कमान मनोहर लाल खट्टर के हाथ से निकलकर नायब सिंह सैनी के हाथ में चली गई है. दरअसल मंगलवार को मनोहर लाल खट्टर ने पूरे कैबिनेट के साथ सीएम पद से इस्तीफा दे दिया. आनन-फानन में बीजेपी ने हरियाणा में नायब सिंह को विधायक दल का नेता चुना लिया गया. हालांकि हरियाणा के सियासी घमासान के बीच खबर है कि मनोहर लाल खट्टर के लिए बीजेपी के पास प्लीन बी भी है. मीडिया रिपोर्ट के हवाले से खबर है कि हरियाणा के पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर लोकसभा का चुनाव लड़ सकते हैं. पार्टी उन्हें करनाल से चुनावी मैदान में उतार सकती है.

खट्टर ने दिया इस्तीफा

गौरतलब है कि मंगलवार को अचानक से मनोहर लाल खट्टर ने पूरे कैबिनेट के साथ इस्तीफा दे दिया. राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने उनका इस्तीफा भी कूबल कर लिया. हालांकि शुरूआत में कयास लगाये जा रहे थे कि मनोहर लाल खट्टर ही एक बार फिर सीएम पद की शपथ लेंगे. वहीं समय के साथ साफ होता गया कि पार्टी की ओर से नायब सिंह को सीएम बनने का मौका दिया गया है. चंडीगढ़ में हुई बीजेपी विधायक दल की बैठक में सैनी को विधायक दल का नेता चुना गया. बैठक में केंद्रीय पर्यवेक्षक के तौर पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ और हरियाणा मामलों के प्रभारी बिप्लब देब भी मौजूद थे.

गौरतलब है कि हरियाणा में जननायक जनता पार्टी और बीजेपी का गठबंधन टूट गया है. मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय को आज सुबह अपना इस्तीफा सौंप दिया है. राज्य में मंत्रिपरिषद में मुख्यमंत्री खट्टर समेत 14 मंत्री शामिल थे. इसमें उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के नेतृत्व वाली जजपा के तीन सदस्य थे. बता दें, 90 सदस्यीय विधानसभा में बीजेपी के 41 विधायक और जजपा के 10 विधायक हैं. जबकि, कांग्रेस के पास 30 विधायक हैं. वहीं, इंडियन नेशनल लोकदल और हरियाणा लोकहित पार्टी के पास एक-एक सीट है.

Also Read: Nayab Singh Saini: कुरुक्षेत्र से सांसद, खट्टर के करीबी… जानें कौन हैं नायब सिंह सैनी जो बनने वाले हैं हरियाणा के सीएम

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola