Haryana Election 2024: बीजेपी से दिग्गज नाराज, सीएम सैनी को हाथ जोड़कर निकल लिए कर्णदेव कंबोज

Published by : Amitabh Kumar Updated At : 06 Sep 2024 9:55 AM

विज्ञापन

Nayab Singh Saini video

Haryana Election 2024: बीजेपी की पहली लिस्ट आने के बाद कई दिग्गज नेता नाराज हो गए हैं. मनोहर लाल खट्टर सरकार में मंत्री रहे कर्णदेव कंबोज का वीडियो लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है. जानें इसमें क्या है खास

विज्ञापन

Haryana Election 2024: हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों के चुनाव के लिए बीजेपी की पहली लिस्ट आने के बाद से हंगामा मचा हुआ है. इसमें 67 उम्मीदवारों के नाम हैं जिसे गत बुधवार को पार्टी ने जारी किया. सूची के जारी होने के बाद से प्रदेश बीजेपी को अपने नेताओं की नाराजगी का सामना करना पड़ा रहा है. इस बीच हरियाणा की पूर्व मनोहर लाल खट्टर सरकार में मंत्री रहे कर्णदेव कंबोज का वीडियो सामने आया है जिसमें उनकी नाराजगी साफ नजर आ रही है. उन्होंने टिकट नहीं मिलने पर नाराजगी जताई और प्रदेश बीजेपी के ओबीसी मोर्चा के प्रमुख पद से इस्तीफा दे दिया. मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी खुद उन्हें मनाने पहुंचे, लेकिन वे नहीं मानें. वीडियो में दिख रहा है कि सैनी उनसे हाथ मिलाना चाहते हैं लेकिन वे हाथ जोड़कर आगे निकल गए.

मंत्री रणजीत सिंह चौटाला और विधायक लक्ष्मण दास नापा ने छोड़ी बीजेपी

बीजेपी ने मंत्री रणजीत सिंह चौटाला और विधायक लक्ष्मण दास नापा को भी टिकट नहीं दिया. इसके बाद दोनों नेताओं ने गुरुवार को पार्टी छोड़ दी. पूर्व उपप्रधानमंत्री देवीलाल के पुत्र और ऊर्जा एवं जेल मंत्री रणजीत चौटाला (79) ने कहा कि समर्थकों के साथ बैठक करने के बाद मैंने यह फैसला किया है. निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लडूंगा. चौटाला रानिया सीट से चुनाव लड़ना चाह रहे थे, लेकिन बीजेपी ने उनकी जगह शीशपाल काम्बोज को टिकट दे दिया. इधर, नापा ने हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा से मुलाकात की. उन्होंने कहा कि वह अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस का दामन थामेंगे.

Read Also : Haryana Election 2024: कांग्रेस की बैठक में हंगामा, बीच में उठकर चले गए भूपेंद्र सिंह हुड्डा

टिकट नहीं मिलने से कविता जैन हुईं भावुक

हरियाणा की पूर्व मंत्री और बीजेपी की वरिष्ठ नेता कविता जैन सोनीपत से टिकट चाह रही थीं. वह भी पार्टी द्वारा निखिल मदान को निर्वाचन क्षेत्र से मैदान में उतारने के बाद नाराज हैं. वह सोनीपत में अपने समर्थकों को संबोधित करते हुए भावुक हो गयीं और कहा कि उन्होंने हमेशा अपनी पार्टी के लिए एक समर्पित सैनिक के रूप में काम किया है.

किन नेताओं ने हरियाणा में छोड़ी बीजेपी?

विकास उर्फ बल्ले, अमित जैन, शमशेर गिल, सुखविंदर मंडी, दर्शन गिरी महाराज, सीमा गैबिपुर, आदित्य चौटाला, आशु शेरा, तरुण जैन, नवीन गोयल, डॉ सतीश खोला, इंदु वैलेचा, बचन सिंह आर्य, बिशंबर वाल्मीकि, पंडित जीएल शर्मा, प्रशांत सनी यादव ने भी टिकट नहीं मिलने पर बीजेपी छोड़ दी है.
(इनपुट पीटीआई)

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola