Haryana Election 2024: बिना सीएम फेस के चुनावी मैदान में उतरेगी कांग्रेस? किसी के साथ गठबंधन नहीं

Published by : Amitabh Kumar Updated At : 24 Aug 2024 2:31 PM

विज्ञापन

Haryana Election 2024: कांग्रेस महासचिव कुमारी सैलजा ने कहा हे कि आम आदमी पार्टी (आप) से गठबंधन की संभावना नहीं है. अपने दम पर कांग्रेस चुनाव लड़ेगी.

विज्ञापन

Haryana Election 2024: हरियाणा में विधानसभा चुनाव के ऐलान के बाद पार्टियां तैयारियों में जुट गईं हैं. लोकसभा चुनाव में अच्छे प्रदर्शन के बाद कांग्रेस के हौसले बुलंद हैं. इस बीच कांग्रेस महासचिव कुमारी सैलजा ने चुनाव में अकेले उतरने के संकेत दिए हैं. उन्होंने चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) के साथ गठबंधन की संभावना से इनकार किया और कहा- उनकी पार्टी खुद में मजबूत है तथा अपने दम पर चुनाव लड़ेगी.

एक कार्यक्रम में बातचीत के दौरान कुमारी सैलजा ने यह दावा भी किया कि इस चुनाव में इंडियन नेशनल लोक दल (इनेलो) और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के गठबंधन और जननायक जनता पार्टी (जजपा) से कांग्रेस को कोई नुकसान नहीं पहुंचने वाला है. कांग्रेस हरियाणा में पूर्ण बहुमत की सरकार इस बार बनाने जा रही है. उन्होंने साथ ही यह भी कहा कि कांग्रेस जिन राज्यों में विपक्ष में होती है वहां आमतौर पर मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित नहीं करती है.

इन दोनों बड़े नेताओं ने भी गठबंधन नहीं करने के दिए हैं संकेत

  1. पिछले 13 अगस्त को हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा भी कह चुके हैं कि हरियाणा के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन के बारे में कोई चर्चा नहीं है तथा कांग्रेस खुद में सक्षम है.
  2. कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने भी 4 जुलाई को कहा था कि दिल्ली और हरियाणा के विधानसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन की बहुत गुंजाइश नजर नहीं आ रही है. हालांकि, महाराष्ट्र और झारखंड के विधानसभा चुनावों में विपक्षी ‘इंडिया’ गठबंधन बरकरार रहेगा.

    Read Also : Haryana Assembly Election 2024 : हरियाणा में बीजेपी की क्या है कमजोरी और चुनौती, जानें

कब होंगे हरियाणा में चुनाव?

हरियाणा में सभी 90 विधानसभा सीट के लिए 1 अक्टूबर को मतदान होगा. वहीं मतों की गिनती 4 अक्टूबर को होगी. कांग्रेस और आम आदमी पार्टी दोनों ‘इंडिया’ गठबंधन के घटक दलों में शामिल हैं. लोकसभा चुनाव में दोनों पार्टियों ने दिल्ली एवं हरियाणा में मिलकर चुनाव लड़ा था, लेकिन पंजाब में दोनों अलग-अलग चुनावी मैदान में उतरे थे.
(इनपुट पीटीआई)

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola