Haryana Assembly Election 2024 : हरियाणा में बीजेपी की क्या है कमजोरी और चुनौती, जानें

Updated:
विज्ञापन
Haryana Assembly Election 2024 : हरियाणा में बीजेपी की क्या है कमजोरी और चुनौती, जानें

Haryana Assembly Election 2024 : हरियाणा में विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद जानें बीजेपी के सामने प्रदेश में क्या चुनौती आ सकती है.

विज्ञापन

Haryana Assembly Election 2024 : हरियाणा विधानसभा चुनाव का ऐलान हो चुका है. पार्टियां अब और पूरे ताकत से चुनावी प्रचार में जुटने लगीं हैं. बीजेपी ने कुछ महीने पहले ही हरियाणा में बड़े बदलाव किए थे जिसे बाद सरकारी योजनाओं को और धार दी जा रही थी. बीजेपी ने जहां मुख्यमंत्री पद पर बदलाव किया वहीं, गठबंधन सहयोगी जननायक ज���ता पार्टी (जजपा) से भी नाता तोड़ लिया. हालांकि इन सबके बाद सवाल उठता है कि क्या प्रदेश में पार्टी को लगातार तीसरी बार सरकार बनाने में कामयाब रहेगी. तो आइए जानते हैं चुनाव की घोषणा के बाद बीजेपी की राजनीतिक कमजोरियों और चुनौतियों के बारे में…

बीजेपी की हरियाणा में ताकत क्या है?

हरियाणा में 10 साल से सत्ता पर काबिज बीजेपी के पास बूथ स्तर तक मजबूत संगठनात्मक ढांचा तैयार है जिसकी बदौलत वह सत्ता में वापसी करने का प्रयास कर रही है. पार्टी ने इन चुनावों की तैयारी काफी पहले से शुरू कर दी थी और जनता का वोट अपने पाले में करने की पूरी कोशिश कर रही है.

बीजेपी की हरियाणा में कमजोरी क्या है?

दो बार से सरकार चला रही बीजेपी को सत्ता विरोधी लहर का सामना करना पड़ सकता है. ऐसा इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि लोकसभा चुनाव में जनता ने कांग्रेस को पांच सीट दी है. प्रदेश की दस सीट में से बीजेपी को केवल पांच सीट ही मिली. हरियाणा में 2019 लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने सभी 10 सीटों पर जीत हासिल की थी.

बीजेपी के लिए अवसर क्या हैं ?

बीजेपी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और उनके पूर्ववर्ती मनोहर लाल खट्टर (जो अब केंद्रीय मंत्री हैं) की “स्वच्छ छवि” का लाभ उठा सकती है. यही नहीं, पार्टी साथ ही अपनी सरकार द्वारा दिए गए पारदर्शी प्रशासन को भी जनता के बीच लेकर जा सकती है.

हरियाणा में कब डाले जाएंगे वोट?

चुनाव आयोग द्वारा 16 अगस्त को हरियाणा विधानसभा चुनाव की तारीख की घोषणा की जा चुकी है. आयोग ने कहा कि हरियाणा में विधानसभा चुनाव 1 अक्टूबर को एक ही चरण में होंगे जबकि नतीजे चार अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे.

Read Also : जम्मू कश्मीर में तीन चरणों में विधानसभा चुनाव, एक अक्टूबर को हरियाणा में वोटिंग, 4 अक्टूबर को रिजल्ट

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

डिजिटल जर्नलिज्म में 14 वर्षों से अधिक का अनुभव है. करियर की शुरुआत Prabhatkhabar.com से की. राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर अच्छी पकड़ है. राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहन लेखन का अनुभव रहा है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में विशेष रुचि है. ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग खबरों पर लगातार फोकस रहता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola

Frequently Asked Questions

हरियाणा में 10 साल से सत्ता पर काबिज बीजेपी के पास बूथ स्तर तक मजबूत संगठनात्मक ढांचा तैयार है जिसकी बदौलत वह सत्ता में वापसी करने का प्रयास कर रही है. पार्टी ने इन चुनावों की तैयारी काफी पहले से शुरू कर दी थी और जनता का वोट अपने पाले में करने की पूरी कोशिश कर रही है.