Gujarat Election 2022: महेसाणा विधानसभा सीट से 'आप' ने इसे उतारा मैदान में, जानें क्यों खास है यह सीट
Published by : Amitabh Kumar Updated At : 21 Oct 2022 9:43 AM
Gujarat Election 2022: मेहसाणा सीट की बात करें तो 58 साल पहले यहां पर 1962 में पहली बार विधानसभा चुनाव कराये गये थे. इस चुनाव में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की महिला उम्मीदवार शांताबेन पटेल ने जीत का परचम लहराया था. जानें अभी के हालात
Gujarat Election 2022: गुजरात विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) ने 20 उम्मीदवारों की अपनी छठी सूची जारी की जिसके बाद कई क्षेत्र का चुनावी तापमान बढ़ गया है. यहां चर्चा कर दें कि ‘आप’ ने अब तक गुजरात में 182 विधानसभा सीटों में से 73 पर अपने प्रत्याशियों के नाम घोषित करने का काम किया है. छठी सूची पर नजर डालें तो ‘आप’ ने जिन 20 सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नाम घोषित किये हैं, उनमें से 10 पर इस समय सत्तारूढ़ दल यानी भाजपा के विधायक हैं जबकि नौ पर कांग्रेस के विधायक हैं और एक सीट पर कांग्रेस समर्थित निर्दलीय विधायक का कब्जा है.
‘आप’ के द्वारा जारी 20 सीट में तीन अनुसूचित जनजातियों के लिए और एक अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है. पार्टी ने मेहसाणा विधानसभा सीट पर आप ने भगत पटेल को उतारा है जहां से इस समय भाजपा नेता और पूर्व उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल विधानसभा में प्रतिनिधित्व कर रहे हैं.
मेहसाणा सीट की बात करें तो 58 साल पहले यहां पर 1962 में पहली बार विधानसभा चुनाव कराये गये थे. इस चुनाव में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की महिला उम्मीदवार शांताबेन पटेल ने जीत का परचम लहराया था. 1990 में मेहसाणा विधानसभा सीट पर पाटीदार समाज के कारण भाजपा के खोडाभाई पटेल चुनाव जीते थे. वर्ष 2002 और 2007 में अनिल पटेल पर भाजपा ने भरोसा जताया था. पार्टी की उम्मीद पर वे खरे भी उतरे थे. अब बात 2012 और 2017 के चुनाव की करते हैं.
Also Read: Gujarat Election 2022: जानिए कैसा है गुजरात चुनाव का भौगोलिक समीकरण, किस जिले में कितनी विधानसभा सीट?
इन दोनों चुनाव में भाजपा से नितिन पटेल चुनावी मैदान में उतरे थे. पाटीदार आंदोलन से बदले हुए राजनीतिक और सामाजिक समीकरण के बीच भी उन्होंने भाजपा को निराश नहीं किया और जीत दर्ज की. अब इस विधानसभा में ये देखने वाली बात होगी कि नितिन पटेल को भाजपा फिर से चुनावी मैदान में उतारेगी या किसी और नये चेहरे को उम्मीदवार बनाती है. यदि आपको याद हो तो महेसाणा से ही पाटीदार आरक्षण आंदोलन की शुरुआत करते हुए हार्दिक पटेल ने हुंकार भरी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










