ED Raid: कविता से दिल्ली में ईडी करेगी पूछताछ, जानें शराब घोटाला का 'साउथ ग्रुप' कनेक्शन,क्यों गिरफ्तार हुई KCR की बेटी
Published by : Pritish Sahay Updated At : 18 Mar 2024 4:37 PM
Hyderabad: BRS leader K Kavitha being arrested by the Enforcement Directorate (ED) from her residence in connection with the Delhi excise policy-linked money laundering case, in Hyderabad, Friday, March 15, 2024. (PTI Photo) (PTI03_15_2024_000273B)
ED Raid: ईडी ने बीआरएस नेता के कविता को गिरफ्तार कर दिल्ली लेकर चली गई है. दिल्ली में कविता से में ईडी दिल्ली शराब घोटाले को लेकर ईडी मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामले में पूछताछ करेगी. वहीं, कविता की गिरफ्तारी से बीआरएस पार्टी में जोरदार आक्रोश है.
ED Raid: दिल्ली आबकारी नीति घोटाला मामले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में शुक्रवार को भारत राष्ट्र समिति की नेता के. कविता को ईडी ने गिरफ्तार कर लिया. उन्हें दिल्ली लाया गया है. इस मामले में जानकारी देते हुए ईडी ने अधिकारियों ने कहा कि कविता को पूछताछ के लिए दिल्ली लाया गया है. गौरतलब है कि कविता की गिरफ्तारी से पहले ईडी की टीम ने हैदराबाद में कविता के परिसरों पर कई घंटों तक छापेमारी की थी. बीआरएस की विधान पार्षद कविता को हैदराबाद में बंजारा हिल्स स्थित उनके आवास से शाम के समय गिरफ्तार किया गया. बता दें, ईडी ने दिल्ली के तथाकथित शराब घोटाला मामले में पिछले साल कविता से तीन बार पूछताछ की थी और इस साल उन्हें फिर से तलब किया था, लेकिन वह सुप्रीम कोर्ट के एक निर्देश का हवाला देते हुए पेश नहीं हुईं क्योंकि अदालत ने उन्हें किसी भी दंडात्मक कार्रवाई से संरक्षण प्रदान किया था.
बीआरएस कार्यकर्ताओं ने की नारेबाजी
वही, पार्टी नेता के. कविता की गिरफ्तारी के बाद बीआरएस के कार्यकारी अध्यक्ष केटी रामाराव, पूर्व मंत्री हरीश राव तथा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता कविता के आवास पर जुटे और ईडी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. ईडी के अधिकारियों का कहना है कि कविता को दिल्ली लाया गया है जहां उनसे दिल्ली उत्पाद शुल्क नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले के संबंध में आगे की पूछताछ की जाएगी.
कविता की गिरफ्तारी से पार्टी में गुस्सा
वहीं, कविता की गिरफ्तारी से बीआरएस में काफी गुस्सा है. पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष केटी रामा राव ने ट्वीट कर कहा कि राजनीतिक हिसाब-किताब बराबर करने के लिए सत्ता का दुरुपयोग और संस्थागत दुरुपयोग ऐसे हो रहा है जैसा बीते सालों में कभी नहीं हुआ. उन्होंने कहा कि संस्थाओं का दुरुपयोग बीजेपी के लिए आम हो गई है. उन्होंने लिखा कि ईडी को गिरफ्तारी के लिए सुप्रीम कोर्ट को जवाब देने की जरूरत है. मामला विचाराधीन है और 19 मार्च को कुछ दिनों में समीक्षा के लिए है. इससे भी अधिक भयावह बात यह है कि ईडी सुप्रीम कोर्ट को दिए गए अपने ही वादे को कमजोर कर रहा है. न्याय की जीत होगी और हम कानूनी रूप से लड़ना जारी रखेंगे.
बीआरएस एमएलसी के कविता की गिरफ्तारी पर पार्टी नेता रावुला श्रीधर रेड्डी ने कहा कि ईडी कविता को यहां से ले गई हैं.उन्होंने कहा कि मामला विचाराधीन है, 19 मार्च को अदालत के सामने पेश किया जाएगा. श्रीधर ने बताया कि कविता ने ईडी के भेजे गए समन का जवाब भी दिया है. यह चुनाव का मौसम है और उन्हें प्रचार करना है. तो, जब सुनवाई 19 तारीख को है, तो इतनी जल्दी क्या है? पीएम मोदी हैदराबाद में हैं और आप उन्हें गिरफ्तार करना चाहते हैं. क्या क्या आप दिखाना चाहते हैं? कोई सबूत नहीं है और कोई नकदी जब्त नहीं की गई है. आरोप निराधार हैं. भाजपा और कांग्रेस बीआरएस को डराने की कोशिश कर रहे हैं.
https://twitter.com/ANI/status/1768640189092499617
क्या है कविता पर आरोप
ईडी ने दावा किया था कि कविता शराब कारोबारियों की लॉबी ‘साउथ ग्रुप’ से जुड़ी हुई थीं, जो 2021-22 के लिये दिल्ली आबकारी नीति में एक बड़ी भूमिका निभाने की कोशिश कर रही थी. बता दें, यह नीति अब रद्द की जा चुकी है. इससे पहले दिल्ली शराब नीति मामले में बीआरएस नेता कविता से ईडी ने करीब नौ घंटे तक पूछताछ की थी. दरअसल ईडी की पूछताछ में एक आरोपी अमित अरोड़ा ने कविता का नाम लिया था जिसके बाद से ही कविता ईडी के रडार पर हैं. इस पर ईडी का कहना है कि साउथ ग्रुप नाम का एक शराब लॉबी थी. इस लॉबी पर आम आदमी पार्टी के नेताओं को बतौर रिश्वत 100 करोड़ रुपये देने का आरोप है.
Also Read: Electoral Bonds: BJP को सबसे ज्यादा मिला चंदा, जानिए किस पार्टी को कितना मिला पैसा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










