ePaper

Video: एक इंजीनियर को कैसा मिली दिल्ली की कमान

Updated at : 29 Jan 2025 9:37 PM (IST)
विज्ञापन
Delhi Election 2025
अरविंद केजरीवाल

Delhi Election 2025: दिल्ली की सियासत में अरविंद केजरीवाल का आना काफी रोचक था. आइए आज उनके सियासी सफर को जानते हैं.

विज्ञापन

Delhi Election 2025: दिल्ली के सियासी सफर में अरविंद केजरीवाल की एंट्री काफी रोचक रही थी. हरियाणा से निकलकर पहले आईआईटी खड़कपुर पहुंचना फिर यूपीएससी की परीक्षा पास करके इनकम टैक्स ऑफिसर बनना. अरविंद केजरीवाल का सफर काफी रोचक रहा. अरविंद केजरीवाल इनकम टैक्स में काम करने के दौरान भी कई बार भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन करते आए थे. साल 2012 में दिल्ली में हुए अन्ना आंदोलन की शुरुआत हुई तो उसमें अरविंद केजरीवाल ने बड़ी भूमिका निभाई. फिर साल 2012 में ही अरविंद केजरीवाल ने देश में नई पार्टी बनाने का ऐलान कर दिया. साल 2013 में दिल्ली का चुनाव हुआ और अरविंद केजरीवाल प्रदेश के सीएम बने. अरविंद केजरीवाल ने इसके बाद पीछे मुड़कर नहीं देखा. 2015 के चुनाव में अप्रत्याशित जीत दर्ज की और देश में आम आदमी पार्टी को मजबूत करते गए. हालाकि पार्टी को तगड़ा झटका 2022 से लग्न शुरू हुआ जब पार्टी के कई नेताओं पर भ्रष्टाचार ले आरोप लगने लगे.

विज्ञापन
Ayush Raj Dwivedi

लेखक के बारे में

By Ayush Raj Dwivedi

आयुष डिजिटल पत्रकार हैं और इनको राजनीतिक खबरों को लिखना, वीडियो बनाना और रिसर्च करना पसंद है. इससे पहले इन्होंने न्यूज इंडिया 24*7 में बतौर कंटेन्ट राइटर और रिपोर्टर काम किया है. इनको बिहार यूपी और दिल्ली की राजनीति में विशेष रुचि है. आयुष को क्रिकेट बहुत पसंद है

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola