ePaper

Trilokpuri Assembly Election Result 2025: बीजेपी ने आप के मुंह से छीनी जीत, रविकांत ने किया बड़ा कमाल

Updated at : 08 Feb 2025 5:15 PM (IST)
विज्ञापन
Trilokpuri Assembly Election

Trilokpuri Assembly Election

Trilokpuri Vidhan Sabha Chunav Result 2025: त्रिलोकपुरी विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी ने कब्जा कर लिया है. भाजपा प्रत्याशी रविकांत ने आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार अंजना प्राचा को हरा दिया है.

विज्ञापन

Trilokpuri Assembly Election Result 2025: त्रिलोकपुरी विधानसभा सीट पर भाजपा के उम्मीदवार रविकांत ने आम आदमी पार्टी के विधायक अंजना प्राचा को हराकर शानदार जीत दर्ज की. भाजपा को यहां 58217 वोट मिले. आम आदमी पार्टी 57825 वोट ही ला पाई. रविकांत के जीत का अंतर 1000 से भी कम है, लेकिन आप का किला ध्वस्त हो गया. कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार अमरदीप 6147 वोट पर सिमट गए और अपनी जमानत भी नहीं बचा पाए. कांग्रेस को इस चुनाव में भी एक भी सीट नहीं मिली.

त्रिलोकपुरी सीट से लड़ रहे उम्मीदवारों की सूची

उम्मीदवार पार्टी वोट
अंजना प्राचा आम आदमी पार्टी 57825
रविकांतभारतीय जनता पार्टी 58217
अमरदीपकांग्रेस पार्टी 6147
विक्कीआजाद समाज पार्टी (कांशी राम)1681

त्रिलोकपुरी सीट से रहे विधायकों की सूची


विधायक
पार्टी साल
रोहित कुमार महरौली आम आदमी पार्टी 2020
राजू धींगान आम आदमी पार्टी 2015
राजू आम आदमी पार्टी 2013
सुनील कुमार बीजेपी 2008
ब्रह्म पाल कांग्रेस पार्टी 2003
ब्रह्म पाल कांग्रेस पार्टी 1998
जितेंद्र कुमार निर्दलीय 1993

कैसा रहा था 2020 का चुनावी नतीजा

उम्मीदवार पार्टी वोट
रोहित कुमार महरौली आम आदमी पार्टी 69,947
किरण बीजेपी 57,461
विजय कुमार कांग्रेस 3262
रघु राज सिंह बीएसपी 1224
नोटा नोटा 590
विक्रम जेएसपी(आर)259
अजय चौहान बीएसएनपी198
अक्षरतीज बिरमानी आरटीएसपी191
राजेश कुमार एजेपी(आई182
कविता रानी सिंह निर्दलीय 159
मयंक कुमार एसएबीडीपी124

त्रिलोकपुरी सीट जीतने का बीजेपी कर रही प्रयास

पूर्वी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र पर अगर ध्यान दें, तो यहां की 10 विधानसभा सीटों में से वर्तमान में 7 पर आम आदमी पार्टी का कब्जा है. यह चुनाव बीजेपी और आप दोनों के लिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि आप अपने गढ़ बन चुके त्रिलोकपुरी को गंवाना नहीं चाहेगी, जबकि बीजेपी किसी भी हाल में इस क्षेत्र पर कब्जा चाहेगी. आम आदमी पार्टी के लोक लुभावन योजनाओं के वजह से भी त्रिलोकपुरी पर उसका कब्जा लगातार तीन चुनाव से बरकरार है.

विज्ञापन
Ayush Raj Dwivedi

लेखक के बारे में

By Ayush Raj Dwivedi

आयुष डिजिटल पत्रकार हैं और इनको राजनीतिक खबरों को लिखना, वीडियो बनाना और रिसर्च करना पसंद है. इससे पहले इन्होंने न्यूज इंडिया 24*7 में बतौर कंटेन्ट राइटर और रिपोर्टर काम किया है. इनको बिहार यूपी और दिल्ली की राजनीति में विशेष रुचि है. आयुष को क्रिकेट बहुत पसंद है

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola