Shraddha Murder Case: जिससे किये श्रद्धा के टुकड़े-टुकड़े, पुलिस ने हथियार किये बरामद, अंगूठी भी मिली

Updated:
विज्ञापन
Shraddha Murder Case: जिससे किये श्रद्धा के टुकड़े-टुकड़े, पुलिस ने हथियार किये बरामद, अंगूठी भी मिली

दिल्ली पुलिस ने बताया, कुछ हथियार बरामद किए हैं, जिनका इस्तेमाल श्रद्धा के शव को काटने में किया गया था. श्रद्धा की वह अंगूठी भी बरामद कर ली गयी है, जो आफताब ने किसी दूसरी लड़की को गिफ्ट की थी जिसे उसने अपने फ्लैट पर बुलाया था.

विज्ञापन

महरौली मर्डर केस में दिल्ली पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने उस हथियार को बरामद कर लिया है, जिससे कथित रूप से आरोपी आफताब ने श्रद्धा वालकर के टुकड़े-टुकड़े किये थे. इसके अलावा पुलिस ने श्रद्धा की एक अंगूठी भी बरामद की है.

आफताब ने श्रद्घा की अंगूठी कर दी थी दूसरी लड़को को गिफ्ट

दिल्ली पुलिस ने बताया, कुछ हथियार बरामद किए हैं, जिनका इस्तेमाल श्रद्धा के शव को काटने में किया गया था. श्रद्धा की वह अंगूठी भी बरामद कर ली गयी है, जो आफताब ने किसी दूसरी लड़की को गिफ्ट की थी जिसे उसने अपने फ्लैट पर बुलाया था.

Also Read: Shraddha Murder Case: क्या है लाई डिटेक्टर टेस्ट, कितना भरोसेमंद हैं नतीजे, जानें कैसे काम करती है यह

एफएसएल रोहिणी में आरोपी आफताब की पॉलीग्राफ टेस्ट

अपनी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा वालकर की हत्या करने के आरोपी आफताब अमीन पूनावाला की शेष पॉलीग्राफ जांच रोहिणी में विधि-विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल) में हो रही है. पूनावाला सुबह 9 बजकर 50 मिनट पर एफएसएल पहुंचा और जांच सत्र सुबह करीब 11 बजे शुरू हुआ. बताया गया था कि आखिरी बार जब आफताब की जांच की गयी थी, तो उस समय स्वास्थ्य से जुड़ा कोई मसला आ गया था, जिसके बाद उसे वहीं पर रोक दिया गया था.

आफताब का नार्को टेस्ट होगा या नहीं, तय करेंगे पॉलीग्राफ टेस्ट के नतीजे

पोलीग्राफ टेस्ट की नतीजे तय करेंगे कि आरोपी आफताब का नार्को टेस्ट होगा या नहीं. बताया जा रहा है कि नार्को जांच के लिए पूरी तैयारी हो गयी है. रोहिणी में अपराध दृश्य प्रबंधन विभाग के प्रमुख संजीव गुप्ता ने कहा, जांच के दौरान आफताब सहयोग कर रहा है या नहीं, यह हम जांच एजेंसी को बताएंगे क्योंकि यह गोपनीय मामला है. पूनावाला की जांच के तीन सत्र हो चुके हैं और आखिरी सत्र शुक्रवार को तीन घंटे तक चला था. इस जांच को ‘लाई डिटेक्टर’ के नाम से भी जाना जाता है.

आफताब ने श्रद्धा की हत्या कर उसके शव के कर दिये थे 35 टुकड़े

आफताब पूनावाला ने श्रद्धा वालकर (27) की कथित तौर पर गला घोंटकर हत्या कर दी थी. इसके बाद उसने शव के 35 टुकड़े करके उन्हें करीब तीन सप्ताह तक दक्षिणी दिल्ली के महरौली में स्थित अपने घर में 300 लीटर के फ्रिज में रखे रखा और फिर एक-एक करके वह टुकड़े अलग-अलग जगह फेंकता रहा. पुलिस ने 12 नवंबर को पूनावाला को गिरफ्तार करके पुलिस हिरासत में भेज दिया था. 17 नवंबर को उसकी हिरासत पांच दिन के लिए बढ़ा दी गई. 22 नवंबर को उसे चार और दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया था. शनिवार को दिल्ली की एक अदालत ने पूनावाला को 13 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया.

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola