Shraddha Murder Case: आफताब ने कबूली हत्या की बात, कहा- कोई अफसोस नहीं, कल होगा नार्को टेस्ट
Published by : Pritish Sahay Updated At : 30 Nov 2022 1:06 PM
Shraddha Murder Case: पॉलीग्राफी टेस्ट में आरोपी आफताब ने श्रद्धा हत्याकांड से जुड़े कई सवालों का जवाब दिया. उसने हत्या कर शव के टुकड़े करने की बात भी कबूल की. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, टेस्ट में आफताब ने कबूल किया है कि उसे श्रद्धा की हत्या का कोई अफसोस नहीं है.
Shraddha Murder Case: श्रद्धा हत्याकांड मामले में आरोपी आफताब का पॉलीग्राफ टेस्ट पूरा हो गया है. अब टेस्ट की फाइनल रिपोर्ट तैयार हो रही है. एफएसएल सूत्र के हवाले से खबर है कि आरोपी आफताब पूनावाला ने कबूल किया है कि उसने श्रद्धा वालकर की हत्या की है और उसके शरीर के अंगों को जंगल में फेंक दिया है. आरोपी आफताब ने कई लड़कियों के साथ संबंध होने की बात भी कबूल की है.
#ShraddhaMurderCase | आरोपी आफताब पूनावाला ने कबूल किया है कि उसने श्रद्धा की हत्या की और उसके शरीर के अंगों को जंगल में फेंक दिया। उसने कई लड़कियों से संबंध होने की बात भी कबूली है: FSL सूत्र
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 30, 2022
पूछताछ में आफताब ने कई बात कबूल की है.
एफएसएल सूत्रों के मुताबिक, पूछताछ में आफताब ने हत्या की बात स्वीकार की है.
-
आफताब ने कबूल किया है कि उसने हत्या करने के बाद शव के टुकड़ों को जंगल में फेंका है.
-
श्रद्धा की हत्या के बाद भी आफताब के कई लड़कियों से दोस्ती थी.
-
श्रद्धा की हत्या के बाद उसके शव के टुकड़े करने की बात भी उसने कबूल की.
-
आफताब ने बताया कि उसने एक एप के जरिये कई लड़कियों से दोस्ती की थी.
हत्या का नहीं है अफसोस: पॉलीग्राफी टेस्ट में आरोपी आफताब ने श्रद्धा हत्याकांड से जुड़े कई सवालों का जवाब दिया. उसने हत्या कर शव के टुकड़े करने की बात भी कबूल की. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, टेस्ट में आफताब ने कबूल किया है कि उसे श्रद्धा की हत्या का कोई अफसोस नहीं है.
1 दिसंबर और 5 दिसंबर को होगा आफताब का नार्को टेस्ट: श्रद्धा हत्याकांड मामले में आरोपी आफताब पूनावाला के वकील अविनाश कुमार ने बताया कि पुलिस ने आरोपी आफताब का कल यानी एक दिसंबर को नार्को टेस्ट होगा. इसके बाद आफताब का पांच दिसंबर को नार्को टेस्ट होगा. दिल्ली पुलिस ने आफताब को नार्को टेस्ट के लिए रोहिणी स्थित प्रयोगशाला ले जाने की अनुमति देने का अनुरोध किया था, जिसे अदालत ने मंजूर कर लिया.
श्रद्धा की हत्या के बाद आफताब ने शव के दिये थे 35 टुकड़े: गौरतलब है कि आफताब पूनावाला पर अपनी लिव इन पार्टनर श्रद्धा वालकर की हत्या करने और उसके शव के 35 टुकड़े करने का आरोप है. आरोप है कि आफताब ने शव के टुकडे कर उसे तीन सप्ताह तक एक फ्रिज में रखा और फिर कई रातों तक उसे शहर के विभिन्न स्थानों पर फेंकता रहा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










