संजय सिंह को नहीं किया जाएगा शिफ्ट, ईडी मुख्यालय में ही होगी पूछताछ, AAP नेता की अर्जी पर कोर्ट में हुई सुनवाई
Published by : Pritish Sahay Updated At : 07 Oct 2023 6:37 PM
संजय सिंह के आवेदन को स्वीकार करते हुए कोर्ट ने ईडी के जांच अधिकारियों से इस मामले पर सवाल किया था. कोर्ट ने मामले की रिपोर्ट मांगते हुए ईडी से पूछा था संजय सिंह को शिफ्ट करने की कोई योजना है या नहीं.
दिल्ली आबकारी मामले में गिरफ्तार आम आदमी पार्टी सांसद संजय सिंह की एक याचिका पर दिल्ली के रॉउज एवन्यू कोर्ट ने सुनवाई की. दरअसल कोर्ट नें संजय सिंह के अधिवक्ता ने अपील करते हुए कहा कि संजय सिंह को जेल से शिफ्ट करने की योजना बना रहा. वहीं. संजय सिंह की अर्जी पर ईडी ने रॉउज एवन्यू कोर्ट को बताया कि संजय सिंह को कहीं और शिफ्ट नहीं किया जा रहा है. ईडी ने अदालत से साफ कर दिया कि संजय सिंह को मुख्यालय से कहीं और शिफ्ट नहीं किया जाएगा.
संजय सिंह के अधिवक्ता ने दिया था आवेदन
दिल्ली शराब नीति मामले में आम आदमी पार्टी के राज्य सभा सांसद संजय सिंह के अधिवक्ता डॉ. फार्रूख खान और अधिवक्ता प्रकाश प्रियदर्शी ने दिल्ली के रॉउज एवन्यू कोर्ट में आवेदन देते हुए कहा था कि ईडी संजय सिंह को तुगलक रोड जेल ट्रांसफर किया जा रहा है. इसके खिलाफ संजय सिंह के वकीलों ने राउज एवेन्यू कोर्ट में आवेदन दाखिल किया था. हालांकि ईडी ने अपने जवाब में कहा कि फिलहाल ऐसी कोई योजना नहीं है. संजय सिंह को मुख्यालय से कही और नहीं शिफ्ट किया जाएगा.
कोर्ट ने ईडी से पूछा सवाल
दरअसल संजय सिंह के आवेदन को स्वीकार करते हुए कोर्ट ने ईडी के जांच अधिकारियों से इस मामले पर सवाल किया था. कोर्ट ने मामले की रिपोर्ट मांगते हुए ईडी से पूछा था संजय सिंह को शिफ्ट करने की कोई योजना है या नहीं. वहीं, इसके जवाब में ईडी ने कोर्ट को बताया कि संजय सिंह को ईडी मुख्यालय से कही और ट्रांसफर करने की कोई योजना नहीं है.
गौरतलब है कि संजय सिंह को बीते दिनों ईडी ने दिल्ली शराब नीति मामले में गिरफ्तार कर लिया था. इसके बाद दिल्ली की एक कोर्ट ने संजय सिंह को पांच दिनों की ईडी हिरासत में भेज दिया था. वहीं, 5 दिनों की रिमांड के बाद ईडी सिंह को अब दस अक्टूबर को कोर्ट में पेश करेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










