Piped Cooking Gas Price: आम-आदमी को महंगाई का तगड़ा झटका, दिल्ली-NCR में PNG के दाम 2.63 प्रति यूनिट बढ़े

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 Aug 2022 12:28 PM

विज्ञापन

दिल्ली की जनता को महंगाई की एक और मार झेलनी पड़ेगी. जहां आईजीएल ने पाइप के जरिये घरों में पहुंचने वाली खाना पकाने की गैस की कीमतें बढ़ा दी है. पीएनजी के कीमतों में 2.63 रुपये प्रति यूनिट की बढ़ोतरी की गई.

विज्ञापन

दिल्ली और आसपास के शहरों में पाइप के जरिये आपूर्ति की जाने वाली रसोई गैस (PNG) के दाम एक बार फिर बढ़ गए हैं. जहां पीएनजी के कीमतों में 2.63 रुपये प्रति यूनिट महंगी हो गई है. दो सप्ताह से भी कम समय में पीएनजी के दाम दूसरी बार बढ़ाए गए हैं. राष्ट्रीय राजधानी और आसपास के क्षेत्रों में पीएनजी (PNG) और सीएनजी (CNG) की आपूर्ति करने वाली इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड ने कहा कि दिल्ली में पीएनजी का दाम अब 50.59 रुपये प्रति घनमीटर होगा. अभी तक यह 47.96 रुपये प्रति इकाई था.

पीएनजी के दाम 2.63 प्रति यूनिट बढ़े

आईजीएल ने शुक्रवार को ट्वीट किया कि इस बढ़ोतरी से गैस की उत्पादन लागत में बढ़ोतरी की आंशिक भरपाई हो पाएगी. इससे पहले 26 जुलाई को पीएनजी के दाम 2.1 रुपये प्रति इकाई बढ़ाए गए थे. उल्लेखनीय है कि सरकार ने बढ़ी हुई मांग को पूरा करने के लिए महंगी आयातित एलएनजी के इस्तेमाल को जरूरी कर दिया है. इसके चलते गैस के दाम बढ़े हैं. सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी गेल शहर गैस वितरकों को आपूर्ति से पहले स्थानीय स्तर पर उत्पादित और आयातित गैस के औसत के हिसाब से दरें तय करती है. देश के अन्य शहरों में भी पीएनजी के दाम बढ़ चुके हैं.

Also Read: Delhi Traffic Advisory: दिल्ली में आज इन सड़कों से गुजरने से बचें, पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी
मुंबई में इतनी है पाइप गैस की कीमत

मुंबई में महानगर गैस लिमिटेड (एमजीएल) ने सीएनजी का दाम छह रुपये प्रति किलोग्राम और पीएनजी का चार रुपये प्रति इकाई बढ़ाया है. एमजीएल ने बयान में कहा, गैस की उत्पादन लागत में बढ़ोतरी की वजह से हमें भी दाम बढ़ाने पड़ रहे हैं. सीएनजी का खुदरा दाम बढ़ाकर 86 रुपये प्रति किलोग्राम और पीएनजी का 52.50 रुपये प्रति किलोग्राम किया जा रहा है. हालांकि, आईजीएल ने सीएनजी के दाम नहीं बढ़ाए हैं. सीएनजी का दाम 75.61 रुपये प्रति किलोग्राम पर कायम रखा गया है. (भाषा)

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola