Delhi News: 'दिल्ली लूटने वालों को मिलेगी सजा', सचदेवा बोले- AAP सरकार के सभी घोटालों की होगी जांच

Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 15 Feb 2025 4:31 PM

विज्ञापन

Delhi News: दिल्ली में धमाकेदार जीत के बाद बीजेपी एक्शन में आ गई है. बीजेपी ने आम आदमी पार्टी सरकार के कार्यकाल की जांच कराने का फैसला किया है. इसकी जानकारी दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने दी है.

विज्ञापन

Delhi News: भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, “पिछली दिल्ली सरकार के सारे कुकृत्य खत्म होने जा रहे हैं और सजा भी उसी के अनुसार दी जाएगी. चाहे शीश महल हो, शराब घोटाला हो, जल बोर्ड घोटाला हो, पैनिक बटन घोटाला हो, राशन कार्ड घोटाला हो या मोहल्ला क्लीनिक घोटाला हो. दिल्ली को लूटने का काम करने वाले हर व्यक्ति को सजा मिलेगी. किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा.”

दिल्ली विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने धमाकेदार जीत दर्ज की

दिल्ली विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने धमाकेदार जीत दर्ज. 27 साल के बाद दिल्ली की सत्ता में बीजेपी की वापसी हुई है. बीजेपी को कुल 48 सीटों पर जीत मिली, तो लगातार तीन बार सरकार बनाने वाली आम आदमी पार्टी को केवल 22 सीटों से ही संतोष करना पड़ा. दिल्ली चुनाव में कांग्रेस का खाता भी नहीं खुला.

यह भी पढ़ें: Sheesh Mahal : अरविंद केजरीवाल के शीशमहल की होगी जांच, CVC ने दिया आदेश

केजरीवाल के ‘शीशमहल’ की होगी जांच : भाजपा

केंद्रीय सतर्कता आयोग (सीवीसी) ने दिल्ली सरकार के लोक निर्माण विभाग को 6, फ्लैगस्टाफ रोड बंगले के विस्तार के लिए संपत्तियों के कथित विलय और इसके अंदरूनी हिस्से पर हुए खर्च की विस्तृत जांच करने का निर्देश दिया है. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता विजेंद्र गुप्ता ने शनिवार को यह बात कही. बीजेपी ने कथित भ्रष्टाचार के कारण इस बंगले को ‘शीशमहल’ करार दिया है. इसमें अरविंद केजरीवाल दिल्ली के मुख्यमंत्री के रूप में 2015 से पिछले साल अक्टूबर के पहले सप्ताह तक रहे थे. रोहिणी से नवनिर्वाचित भाजपा विधायक ने सीवीसी को दी गई अपनी पहली शिकायत में आरोप लगाया कि केजरीवाल ने 40,000 वर्ग गज (आठ एकड़) भूमि पर एक भव्य महल का निर्माण करने के लिए भवन नियमों का उल्लंघन किया.

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola