दिल्ली में कोरोना का अबतक का सबसे ज्यादा मामला, दो लाख से अधिक हुई संख्या

राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को कोरोना वायरस के संक्रमण के 4,039 नए मामले सामने आए. यह अब तक किसी एक दिन में सामने आये सर्वाधिक मामले हैं. इसके साथ ही राष्ट्रीय राजधानी में संक्रमित लोगों की कुल संख्या दो लाख से अधिक हो गयी वहीं मृतकों की संख्या भी बढ़कर 4,638 हो गयी. अधिकारियों ने यह जानकारी दी.
नयी दिल्ली : राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को कोरोना वायरस के संक्रमण के 4,039 नए मामले सामने आए. यह अब तक किसी एक दिन में सामने आये सर्वाधिक मामले हैं. इसके साथ ही राष्ट्रीय राजधानी में संक्रमित लोगों की कुल संख्या दो लाख से अधिक हो गयी वहीं मृतकों की संख्या भी बढ़कर 4,638 हो गयी. अधिकारियों ने यह जानकारी दी.
महामारी शुरू होने के बाद यह पहला मौका है जब नगर में एक दिन में 4,000 से अधिक मामले दर्ज किए गए हैं. इससे पहले 23 जून को सबसे अधिक 3,947 मामले सामने आए थे. दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 20 मरीजों की मौत हो गयी.
Also Read: मेट्रो शुरू लेकिन अब भी बाहर खाने से डर रहे हैं दिल्ली के लोग
इसमें बताया गया है कि उपचाराधीन मरीजों की संख्या 22,377 से बढ़कर 23,733 हो गई. बुधवार को जारी बुलेटिन में कहा गया है कि कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़कर 4,638 हो गई है और कुल मामलों की संख्या 2,01,174 हो गयी है .
Posted By – Pankaj Kumar Pathak
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




