लाडली बहन, मंदिरों को सौगात और 300 यूनिट बिजली.. दिल्ली में बीजेपी कर सकती है बड़े वादे

झारखंड भाजपा को मिली बड़ी खुशखबरी.
Delhi Election 2025: बीजेपी दिल्ली चुनाव को लेकर जल्द कुछ बड़े ऐलान कर सकती है. कयास लगाया जा रहा है कि इस घोषणा में महिलाओं से संबंधित कोई बड़ा ऐलान घोषणा पत्र में हो सकता है.
Delhi Election 2025: दिल्ली में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने अब तैयारी तेज कर ली है. पार्टी बहुत जल्द दिल्ली के लोगों के लिए घोषणा पत्र ला सकती है. इस पत्र को आम आदमी पार्टी के घोषणाओं का तोड़ माना जा रहा है. बीजेपी दिल्लीवासियों से मुफ़्त बिजली सहित कई बड़े वादे कर सकती है. हालाकि अभी पार्टी ने इसको लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है. उम्मीद जताया जा रहा है कि इसका ऐलान बहुत जल्द किया जा सकता है.
बीजेपी कर सकती है बड़ा ऐलान
बीजेपी ने दिल्ली चुनाव में आम आदमी पार्टी के खिलाफ मास्टर प्लान तैयार कर लिया है. बीजेपी इस बार दिल्ली में 300 यूनिट बिजली मुफ़्त देने का ऐलान कर सकती है साथ ही लाडली बहना योजना के तहत महिलाओं को सीधे बैंक खातों में पैसा भेजने का भी ऐलान कर सकती है. बात दें कि आम आदमी पार्टी ने पहले ही कई बड़े ऐलान कर दिए है जिसमें महिला सम्मान योजना के तहत 2100 रुपए देने की बात हो या फिर 200 यूनिट मुफ़्त बिजली की बात हो.
यह भी पढ़ें.. Delhi Election 2025: दिल्ली में है बिहारियों की धमक, इन 8 विधायकों ने जमाई है धाक, जानें इनके बारे में
कांग्रेस की दिल्ली के लोगों को पांच गारंटी
दिल्ली चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी ने भी कमर कस ली है. पार्टी इस बार दिल्लीवासियों के लिए पांच गारंटी लेकर आ रही है. इसका ऐलान सिलसिलेवार तरीके से किया जा रहा है. दिल्ली के लोगों को जीवन रक्षा योजना के तहत 25 लाख के बीमा जी बात हो या फिर प्यारी दीदी योजना के सहारे महिला वोटर्स को साधने का. कांग्रेस जल्द ही अपने सभी गारंटियों का ऐलान कर सकती है.
आप ने भी किए कई वादे
दिल्ली चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी ने पहले ही कई बड़े ऐलान कर चुकी है. अरविंद केजरीवाल ने महिला सम्मान योजना के तहत 2100 रुपए देने का ऐलान किया है. इसके अलावा मुफ़्त पानी सहित पुजारियों को 18 हजार मासिक वेतन देने की बात भी कही है.
मनोज तिवारी ने कहा दो से तीन दिनों में आ जाएगी घोषणा पत्र
यह भी पढ़ें.. दिल्ली के जाट किसका बिगाड़ेंगे खेल ? केजरीवाल ने क्यों की आरक्षण की मांग
यह भी पढ़ें.. Delhi Election News: बीजेपी के दूसरे लिस्ट में इन बड़े नामों को मिल सकती है जगह
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ayush Raj Dwivedi
आयुष डिजिटल पत्रकार हैं और इनको राजनीतिक खबरों को लिखना, वीडियो बनाना और रिसर्च करना पसंद है. इससे पहले इन्होंने न्यूज इंडिया 24*7 में बतौर कंटेन्ट राइटर और रिपोर्टर काम किया है. इनको बिहार यूपी और दिल्ली की राजनीति में विशेष रुचि है. आयुष को क्रिकेट बहुत पसंद है
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




