ePaper

Delhi Election News: बीजेपी के दूसरे लिस्ट में इन बड़े नामों को मिल सकती है जगह

Updated at : 09 Jan 2025 6:27 PM (IST)
विज्ञापन
delhi new cabinet formation

भाजपा पार्टी का झंडा (File)

Delhi Election News: दिल्ली चुनाव को लेकर बीजेपी जल्द दूसरी लिस्ट जारी कर सकती है. इस लिस्ट में कई बड़े नाम शामिल हो सकते हैं.

विज्ञापन

Delhi Election News: दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी अपनी दूसरी लिस्ट जल्द जारी कर सकती है. इस लिस्ट में कई बड़े नामों की चर्चा हो रही है. कयास लगाया जा रहा है कि दो वर्षों से राजनीति से दूर नूपुर शर्मा को इस बार बीजेपी चुनाव लड़वा सकती है. इस दौड़ में बीजेपी के कई और बड़े नामों की चर्चा चल रही है. उम्मीद जताई जा रही है कि यह लिस्ट कल जारी किया जा सकता है.

नूपुर शर्मा सहित कई बड़े नाम हो सकते हैं शामिल

बीजेपी के अगली लिस्ट में सबसे बड़ा नाम नूपुर शर्मा का हो सकता है. पार्टी उन्हें किसी हाई प्रोफाइल सीट से उतार सकती है. हालाकि अभी इस बात की सिर्फ चर्चा है अंतिम निर्णय केन्द्रीय स्तर पर ही होगा. इसके अलावा पूर्व सांसद मीनाक्षी लेखी का भी हो सकता हो सकता है पार्टी उन्हें कस्तूरबानगर सीट से चुनाव लड़वा सकती है. साथ ही पार्टी पूर्व केन्द्रीय मंत्री हर्षवर्धन को भी टिकट दे सकती है. कयास लगाया जा रहा है कि जल्द ही दूसरी लिस्ट जारी हो सकती है.

यह भी पढ़ें.. दिल्ली में केजरीवाल का आरक्षण कार्ड, पीएम मोदी को लिखा पत्र

पहली लिस्ट में शामिल थे कई बड़े नाम

बीजेपी के पहले लिस्ट में कई बड़े नाम शामिल थे. नई दिल्ली सीट से प्रवेश वर्मा, कालकाजी सीट से रमेश विधुड़ी, मनिन्दर सिंह सिरसा सहित कई और नाम शामिल थे. पार्टी ने पहली लिस्ट में 29 चेहरों को शामिल किया था। उम्मीद जताई जा रही है कि आम आदमी पार्टी के कुछ विधायकों को जिनको पार्टी ने तक टिकट नहीं दिया उनको मौका दे सकती है.

यह भी पढ़ें.. Delhi Election 2025: दिल्ली में है बिहारियों की धमक, इन 8 विधायकों ने जमाई है धाक, जानें इनके बारे में

यह भी पढ़ें.. शीला दीक्षित के वो 5 काम जिसको आज भी याद करती है दिल्ली की जनता, जानें

विज्ञापन
Ayush Raj Dwivedi

लेखक के बारे में

By Ayush Raj Dwivedi

आयुष डिजिटल पत्रकार हैं और इनको राजनीतिक खबरों को लिखना, वीडियो बनाना और रिसर्च करना पसंद है. इससे पहले इन्होंने न्यूज इंडिया 24*7 में बतौर कंटेन्ट राइटर और रिपोर्टर काम किया है. इनको बिहार यूपी और दिल्ली की राजनीति में विशेष रुचि है. आयुष को क्रिकेट बहुत पसंद है

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola