Delhi Traffic Advisory: सीएम के शपथ ग्रहण पर दिल्ली में कल बंद रहेंगे ये रूट्स, पढ़ें ट्रैफिक एडवाइजरी

Updated:
विज्ञापन
Delhi Swearing-in ceremony

Delhi Swearing-in ceremony

Delhi Traffic Advisory: रामलीला मैदान में गुरुवार को दिल्ली के नये मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण होना है. इसको लेकर तैयारियां आखिरी चरण पर है. शपथ ग्रहण समारोह के लिए दिल्ली में खास ट्रैफिक व्यवस्था की गई है. गुरुवार को घर से निकलने से पहले आप ट्रैफिक एडवाइजरी जरूर पढ़ लेंगे. नहीं तो भारी परेशानी उठानी पड़ सकती है.

विज्ञापन

Delhi Traffic Advisory: दिल्ली के रातलीला मैदान में दोपहर 12 बजकर 30 मिनट में नये मुख्यमंत्री और मंत्री शपथ लेंगे. शपथ ग्रहण समारोह के लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी किया है.

इन मार्गों को बनाया गया डायवर्जन प्वाइंट

सुभाष पार्क टी-पॉइंट
राजघाट
दिल्ली गेट
आईटीओ
अजमेरी गेट
रणजीत सिंह फ्लाईओवर
डीडीयू मार्ग लाल बत्ती
झंडेवालान गोल चक्कर

सुबह 7 बजे से शाम 4 बजे तक इन मार्गों में डायवर्जन के साथ पाबंदी

गुरुवार को सुबह 7 बजे से शाम 4 बजे तक इन मार्गों में ट्रैफिक डायवर्जन के साथ पाबंदी लगाई जा सकती है.
बहादुर शाह जफर मार्ग (आईटीओ से दिल्ली गेट)
जेएलएन मार्ग (दिल्ली गेट से गुरु नानक चौक)
अरुणा आसिफ अली रोड
मिंटो रोड
कमला मार्केट से हमदर्द चौक
रणजीत सिंह फ्लाईओवर से तुर्कमान गेट
अजमेरी गेट से कमला मार्केट

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन जाने के लिए इन मार्गों का करें उपयोग

ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी के अनुसार, “नयी दिल्ली रेलवे स्टेशन तक पहुंचने के लिए पहाड़गंज की तरफ के रास्ते का उपयोग करें और अजमेरी गेट की ओर जाने से बचें.”

यह भी पढ़ें: Delhi New CM: कौन होगा दिल्ली का मुख्यमंत्री? रेस में ये 7 नाम, नजरें रविशंकर प्रसाद और धनखड़ पर

शपथ ग्रहण समारोह में कड़ी सुरक्षा, 25 हजार जवान रहेंगे तैनात

शपथ ग्रहण समारोह के लिए शहर के मध्य, उत्तर और नयी दिल्ली क्षेत्रों में 25,000 से अधिक सुरक्षाकर्मी तैनात किए जाएंगे. अधिकारी के अनुसार, “25000 से अधिक पुलिसकर्मी और अर्धसैनिक बलों की 15 से अधिक कंपनियां कड़ी निगरानी रखेंगी.”रामलीला मैदान और उसके आसपास अर्धसैनिक बलों के साथ 5000 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे. पुलिस के अनुसार, कमांडो, त्वरित प्रतिक्रिया दल, पीसीआर वैन, एसडब्लयूएटी (स्वाट) टीम को रणनीतिक स्थानों पर तैनात किया जाएगा, जबकि ‘स्नाइपर’ पास की ऊंची इमारतों पर तैनात किए जाएंगे.

AI आधारित CCTV कैमरों से रखी जाएगी निगरानी

पुलिस के अनुसार चेहरे की पहचान करने वाले AI आधारित सीसीटीवी कैमरों के जरिए हर गली-मोहल्ले पर नजर रखी जाएगी.

यह भी पढ़ें: Delhi New CM: दिल्ली के नये मुख्यमंत्री 20 फरवरी को 12:35 बजे लेंगे शपथ, देखें गेस्ट की पूरी सूची और शेड्यूल

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola