कैसा रहा है मदन लाल खुराना का राजनीतिक जीवन, देखें Video

Updated:
विज्ञापन
दिल्ली के पूर्व सीएम दिवंगत मदन लाल खुराना

Story Of Madan Lal Khurana: दिल्ली के पूर्व सीएम मदन लाल खुराना का राजनीतिक जीवन काफी रोचक रहा है. आइए आज उनके सियासी सफर के बारे में जानते हैं

विज्ञापन

Story Of Madan Lal Khurana: दिल्ली के चुनावी इतिहास में मदन लाल खुराना सबसे चर्चित नाम है. दिल्ली के तीसरे मुख्यमंत्री के तौर पर प्रदेश की कमान संभाली. दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री मदन लाल खुराना का जन्म साल 1936 में पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में हुआ था. मदन लाल खुराना 11 साल तक पाकिस्तान में ही रहे थे. बाद में वो विभाजन के बाद भारत आ गए थे. मदन लाल खुराना ने दिल्ली में ही पढ़ाई लिखाई की यहीं से अपने राजनीतिक करिअर की शुरुआत की. मदन लाल खुराना को दिल्ली का शेर भी कहा जाता था. साल 1996 में मदन लाल खुराना को दिल्ली का मुख्यमंत्री बनाया गया था। मदन लाल खुराना ने अपनी शुरुआती पढ़ाई लिखाई दिल्ली से ही की. मदन लाल खुराना ने दिल्ली के किरोड़ीमल कॉलेज से बैचलर डिग्री ली और फिर पीजी इलाहाबाद विश्वविद्यालय से किया था. साल 1959 में वो इलाहाबाद विश्वविद्यालय में छात्र संघ के महासचिव बने. इंदिरा गांधी की हत्या के बाद जब बीजेपी को दिल्ली में बुरी तरह हार का सामना करना पड़ा तब इन्होंने पार्टी को मजबूत करने का काम किया

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola