दिल्ली LG ने केजरीवाल को लिखा पत्र, कहा- यमुना प्रदूषण के आप ही जिम्मेदार, स्कूल और मोहल्ला क्लिनिक भी बदहाल
Published by : Pritish Sahay Updated At : 23 Dec 2024 9:17 PM
Delhi News : LG VK Saxena ने केजरीवाल को लिखा पत्र, File Photo
Delhi News: दिल्ली के एलजी वीके सक्सेना ने पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल को पत्र लिखा है. अपने पत्र में उन्होंने लिखा की यमुना प्रदूषण के लिए मैं आपको जिम्मेदार मानूंगा. इसके अलावा वीके सक्सेना ने मोहल्ला क्लीनिक और स्कूलों की बदहाली के लिए भी केजरीवाल पर निशाना साधा.
Delhi News: दिल्ली के एलजी वीके सक्सेना ने पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल पर बड़ा हमला बोला है. एक पत्र लिखकर एलजी ने कहा है कि यमुना के प्रदूषित होने में आपका (केजरीवाल) का ही हाथ है. उन्होंने कहा कि इसके लिए मैं आपको जिम्मेदार मानता हूं. अपने पत्र में दिल्ली के एलजी ने लिखा है कि ‘यमुना इस साल प्रदूषण के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई है. इसके लिए मैं व्यक्तिगत रूप से आपको जिम्मेदार ठहराऊंगा, क्योंकि आपने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी और यमुना में किए जा रहे सफाई कार्य को रोक दिया था.’ एलजी वीके सक्सेना ने कहा कि ‘मैंने आपसे बार-बार अनुरोध किया है कि आप व्यक्तिगत रूप से शहर में निकलें और स्थिति का आकलन करें.

उन्होंने लिखा कि परसों भी मैंने आपसे सोशल मीडिया एक्स पर अपनी पोस्ट के माध्यम से रंगपुरी और कापसहेड़ा जाने का अनुरोध किया था, लेकिन इस अवसर पर भी आप स्वयं वहां नहीं गए, लेकिन इसके बजाय आपने अपना घोषित अस्थायी मुख्यमंत्री भेजना उचित समझा.’

एलजी ने लिखी यह बात
दिल्ली के एलजी ने अपने पत्र में लिखा कि ‘ बेहतर होता कि आपने यही मुस्तैदी और चिंता, मेरे द्वारा दौरे के उपरांत चिन्हित किराड़ी, बुराड़ी, संगम विहार, गोकुलपुरी, मुंडका, नांगलोई, रानी खेड़ा, कलंदर कॉलोनी जैसे जगहों के बारे में भी दिखाई होती. मुझे प्रसन्नता होती अगर आप दिल्ली सरकार के उन स्कूलों की तरफ भी ध्यान देते, जहां एक ही कमरे में दो कक्षा के छात्र एक दूसरे की तरफ पीठ कर ghost teachers द्वारा पढ़ाये जाते हैं, उन मोहल्ला क्लीनिकों का संज्ञान लेते, जहां हालत जर्जर है और डॉक्टर बिना क्लिनिक आए, ghost मरीजों के test लिखते हैं, उन सरकारी अस्पतालों को सुधारते जहां दवाइयां उपलब्ध नहीं है, गंदगी का अंबार है और डॉक्टर नदारद रहते हैं और उन गरीबों की समस्या का समाधान करते जिनके पानी और बिजली के हजारों रुपये के बिल आ रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










