Delhi-NCR Weather: बारिश ने दिल्ली में मचाया तांडव, जानें रविवार को कैसा रहने वाला है मौसम

Edited by Agency
Updated:
विज्ञापन

New Delhi: Vehicles damaged after a wall collapsed due to rain, in Dilshad Garden area in New Delhi, Saturday, Sept. 23, 2023. (PTI Photo) (PTI09_23_2023_000369A)

Delhi-NCR Weather : मौसम विभाग ने रविवार के लिए आमतौर पर दिन के समय बादल छाए रहने तथा हल्की बूंदाबांदी की संभावना व्यक्त की है. शनिवार को हुई बारिश के कारण दिल्ली-गुड़गांव सीमा सहित राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस्सों में यातायात प्रभावित हुआ.

विज्ञापन
undefined

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली का मौसम शनिवार दोपहर बाद अचानक से बदल गया और शहर के कुछ हिस्सों में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई, जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से थोड़ी राहत मिली. पूर्वी दिल्ली, शाहदरा, उत्तर-पूर्वी दिल्ली, दक्षिणी दिल्ली समेत राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस्सों में बादल छाने के बाद भारी बारिश हुई.

undefined

मौसम विभाग ने रविवार के लिए आमतौर पर दिन के समय बादल छाए रहने तथा हल्की बूंदाबांदी की संभावना व्यक्त की है. रविवार को राष्ट्रीय राजधानी का अधिकतम व न्यूनतम तापमान क्रमश 36 और 25 डिग्री रहने की संभावना है. विभाग के मुताबिक, सापेक्षिक आर्द्रता 84 से 78 प्रतिशत के बीच दर्ज की गई. दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 109 दर्ज किया गया, जो ‘मध्यम’ श्रेणी में आता है.

undefined

पूर्वी दिल्ली के दिलाशाद गार्डन इलाके में बारिश की वजह से एक विद्यालय की दीवार ढहने से करीब 11 वाहन उसकी चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गए. वहीं उत्तरपश्चिमी दिल्ली के पश्चिमी शालिमार बाग, शालिमार बाग के बीएफ ब्लॉक और उत्तर दिल्ली के मॉडल टाउन इलाके में गुजरांवाला टाउन में पेड़ों के गिरने की सूचनाएं प्राप्त हुई हैं. दिल्ली-गुरुग्राम सीमा सहित राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस्सों में बारिश की वजह से यातायात प्रभावित हुआ.

undefined

दिल्ली में शनिवार को अधिकतम तापमान 35.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि औसत से एक डिग्री अधिक है. वहीं न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी.

undefined

बारिश के कारण दिल्ली-गुड़गांव सीमा सहित राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस्सों में यातायात प्रभावित हुआ. दिल्ली की यातायात पुलिस ने ‘एक्स’ पर लिखा कि पारस फ्लाईओवर के पास एक पेड़ गिरने के कारण भैरों मंदिर से सावित्री फ्लाईओवर की ओर जाने वाले कैरिजवे में बाहरी रिंग रोड पर यातायात प्रभावित है… कृपया इस मार्ग से बचें…

undefined

यातायात पुलिस ने एक अन्य पोस्ट में कहा कि आश्रम से बदरपुर की ओर मथुरा रोड पर आली गांव के पास जलभराव के कारण यातायात प्रभावित है. यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे तदनुसार अपनी यात्रा की योजना बनाएं. बारिश के कारण मोदी मिल से लेकर चिराग दिल्ली फ्लाईओवर, आनंद विहार-दिलशाद गार्डन खंड, भारत नगर, किर्बी प्लेस से नांगल राय फ्लाईओवर, बवाना रोड, प्रोफेसर जोगिंदर सिंह मार्ग टी-प्वाइंट के पास, जनकपुरी से आंध्रा स्कूल तक भारी यातायात जाम हो गया. इसके अलावा काकाजी मंदिर रोड और नंद नगरी डिपो के सामने भी बारिश के कारण जाम लगा.

विज्ञापन
Agency

लेखक के बारे में

By Agency

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola