Delhi MCD Election: 26 अप्रैल को होगा मेयर पद का चुनाव, 18 अप्रैल तक प्रत्याशी कर सकते हैं नामांकन
Published by : Pritish Sahay Updated At : 10 Apr 2023 8:16 PM
Delhi MCD Election: दिल्ली नगर निगम (MCD) के लिए नए मेयर और डिप्टी मेयर के चुनाव की तारीख का ऐलान हो चुका है. दिल्ली के मेयर और डिप्टी मेयर पद के लिए चुनाव 26 अप्रैल को होगा. चुनाव के लिए 12 अप्रैल से लेकर 18 अप्रैल तक प्रत्याशी अपना नामांकन कर सकते हैं.
Delhi MCD Election: दिल्ली नगर निगम (MCD) के लिए नए मेयर और डिप्टी मेयर के चुनाव की तारीख का ऐलान हो चुका है. दिल्ली के मेयर और डिप्टी मेयर पद के लिए चुनाव 26 अप्रैल को होगा. चुनाव के लिए 12 अप्रैल से लेकर 18 अप्रैल तक प्रत्याशी अपना नामांकन कर सकते हैं. बता दें, दिल्ली की वर्तमान मेयर डॉक्टर शैली ओबेरॉय का कार्यकाल 31 मार्च को ही खत्म हो चुका है. दिल्ली सरकार के मंत्री सौरभ भारद्वाज इससे पहले रविवार को कहा था कि अपने उत्तराधिकारी के चुने जाने तक कार्यभार संभालती रहेंगी.
The election for the post of Mayor and Deputy Mayor of Delhi will be held on April 26. Nominations will be filled from April 12 to April 18.
The tenure of Mayor Shelly Oberoi and Deputy Mayor Aaley Mohammad Iqbal ended on March 31, 2023.
— ANI (@ANI) April 10, 2023
दिसंबर में हुए थे मेयर पद के लिए चुनाव: गौरतलब है कि पिछले साल दिसंबर में एमसीडी चुनाव हुए थे. चुनाव में आम आदमी पार्टी ने जीत दर्ज की थी. वहीं मेयर पद के चुनाव में बीजेपी से तनातनी और हंगामे के बाद दिल्ली की मेयर पद के लिए शैली ओबेरॉय को चुना गया था और डिप्टी मेयर आले मोहम्मद इकबाल बने थे. अब जब शैली ओबेरॉय का कार्यकाल 31 मार्च को खत्म हो चुका है तो एमसीडी में नये मेयर के लिए चुनाव हो रहा है. बता देंस शैली ने बीजेपी की रेखा गुप्ता को 34 मतों के अंतर से हराया था.
AAP दोहरा सकती है उम्मीदवार: वहीं, सूत्रों के हवाले और मीडिया रिपोर्ट के हवाले से खबर है कि आम आदमी पार्टी इस पद के लिए शैली ओबेरॉय और उप महापौर पद के लिए आले मोहम्मद इकबाल को अपने उम्मीदवारों के रूप में दोहरा सकती है.
Also Read: Pilot vs Gehlot: एक दिन के उपवास से पूरी होगी पायलट की मनोकामना? कांग्रेस के लिए अनशन बना सिरदर्द
गौरतलब है कि वित्तीय वर्ष की समाप्ति के बाद शहर को नया मेयर मिलता है. राष्ट्रीय राजधानी में महापौर पद के लिए पांच साल के दौरान हर साल के आधार पर चुनाव होता है, जिसमें पहला वर्ष महिलाओं के लिए आरक्षित है जबकि दूसरा साल मुक्त श्रेणी, तीसरा साल आरक्षित वर्ग के लिए और बाकी बचे दो साल फिर से मुक्त श्रेणी के लिए हैं.
भाषा इनपुट के साथ
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










