Delhi MCD Election: एमसीडी चुनाव की सरगर्मी तेज, गरीबों के लिए आवास बीजेपी का अहम चुनावी मुद्दा
Published by : Pritish Sahay Updated At : 09 Nov 2022 10:51 AM
Surat: Workers prepare BJP party flags ahead of the Gujarat Assembly elections, in Surat, Thursday, Nov. 3, 2022. (PTI Photo)(PTI11_03_2022_000217B)
Delhi MCD Election: झुग्गी निवासियों को फ्लैटों का आवंटन से उत्साहित बीजेपी का कहना है कि दिल्ली एमसीडी चुनाव के लिए यह बड़ा मुद्दा साबित होगा. दिल्ली बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता का कहना है कि कोई भी सरकार बीते चार दशकों से दिल्ली के झुग्गी-झोपड़ियों के निवासियों को आवास नहीं दे पाई.
Delhi MCD Election: दिल्ली में नगर निगम चुनाव (Delhi MCD Election) की जैसे-जैसे घड़ियां नजदीक आती जा रही है. राजनीतिक दलों की हलचल तेज होने लगी है. इसी कड़ी में बीजेपी का कहना है कि एक बार फिर बीजेपी एमसीडी चुनाव में जीत दर्ज करेगी. पार्टी नेताओं का कहना है कि केन्द्र सरकार की ओर से कालकाजी एक्सटेंशन के भूमिहीन शिविर के झुग्गी निवासियों को फ्लैटों का आवंटन पार्टी के लिए 4 दिसंबर को होने वाले नगरपालिका चुनाव में जीत की संभावनाओं को बढ़ा दिया है.
मोदी सरकार ने किया वादा पूरा- बीजेपी: झुग्गी निवासियों को फ्लैटों का आवंटन से उत्साहित बीजेपी का कहना है कि दिल्ली एमसीडी चुनाव के लिए यह बड़ा मुद्दा साबित होगा. हिन्दुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता का कहना है कि कोई भी सरकार बीते चार दशकों से दिल्ली के झुग्गी-झोपड़ियों के निवासियों को आवास नहीं दे पाई. लेकिन पीएम मोदी ने अपना वादा पूरा किया.
आम आदमी पार्टी पर निशाना: दिल्ली बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष आदर्श गुप्ता ने कहा आम आदमी पार्टी और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि 2020 के विधानसभा चुनावों के दौरान आप पार्टी ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में दिल्ली के झुग्गी निवासियों के लिए इन-सीटू पुनर्वास का वादा किया था. लेकिन वो वादा आजतक पूरा नहीं हो सकता.
4 दिसंबर को है चुनाव: गौरतलब है कि दिल्ली में नगर निगम चुनाव की तारीखों का पहले ही हो चुका है. दिल्ली में 4 दिसंबर को वोटिंग होगी. एमसीडी चुनाव के नतीजे 7 दिसंबर को आएंगे. वहीं, चुनाव को लेकर बीजेपी, आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर होने की उम्मीद है.
Also Read: Delhi School Reopen: दिल्ली-एनसीआर में हवा का स्तर अब भी बहुत खराब, आज से खुल गये स्कूल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










