MCD Election के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान जारी, कई दिग्गज नेताओं ने डाले वोट, देखें तस्वीरें

Updated:
विज्ञापन

दिल्ली में 1.45 करोड़ से अधिक मतदाता चुनाव में मतदान करने के पात्र हैं, जिसके लिए शहर भर में 13,000 से अधिक मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं.

विज्ञापन
undefined

राष्ट्रीय राजधानी में एमसीडी के 250 वार्ड के लिए सुबह आठ बजे कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान जारी है. इस बीच आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को शहर के लोगों से अपील की कि वे दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) में एक ईमानदार और बेहतर शासन के लिए अपने मताधिकार का इस्तेमाल करें. बता दें कि दिल्ली में 1.45 करोड़ से अधिक मतदाता चुनाव में मतदान करने के पात्र हैं, जिसके लिए शहर भर में 13,000 से अधिक मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं. शाम साढ़े पांच बजे मतदान खत्म होगा.

विज्ञापन
undefined

इसके अलावा दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने मतदान के बीच कहा कि आज 5 करोड़ लोग निगम के लिए अपनी सरकार चुनेंगे. एमसीडी का काम है दिल्ली का कूड़ा साफ करना,व्यापारियों को इमानदारी से लाइसेंस देना, गलियां बनवाना,पार्कों की सफाई करनवाना है. आप अपना वोट यह सोच कर दें कि आप वोट दिल्ली को साफ,स्वच्छ रखने के लिए दे रहे हैं.

undefined

भाजपा नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने कृष्णा नगर में मतदान किया. इस दौरान उन्होंने कहा, मुझे पूरा विश्वास है कि दिल्ली में बड़ी संख्या में लोग वोट डालेंगे. पीएम मोदी के नेतृत्व में बीजेपी ने देश को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है, मुझे उम्मीद है कि लोग उसी के अनुसार मतदान करेंगे. दिल्ली ने पिछले 15 वर्षों में भाजपा का काम देखा है.

undefined

कांग्रेस नेता अलका लांबा ने रघुबीर नगर के एक मतदान केंद्र पर अपना वोड डाला. लांबा ने दिल्लीवासियों से अपील करते हुए कहा, इसबार लोगों को बदलाव के लिए वोट करना चाहिए. इसलिए लोग घर से बाहर निकलकर वोट करें.

undefined

एमसीडी चुनाव में मतदान के बाद भाजपा उम्मीदवार राज रानी पहले मतदान, फिर जलपान की अपील की. उन्होने कहा, एमसीडी के एकीकरण से रुके हुए विकास के कार्यों के लिए पूरा बजट मिलेगा. उन्होंने आप नेता सत्येंद्र जैन का बिना नाम लिए कहा कि, दिल्ली सरकार के एख मंत्री जेल में हैं. तो वे कैसे काम कर पाएंगे. उन्होंने कहा, जैसा उनका पहला नेतृत्व है वैसा ही MCD में भी होगा. मुझे यकीन है कि यहां से मुझे 100 प्रतिसत समर्थन मिल रहा है.

undefined

दिल्ली चुनाव में भारी संख्या में युवाओं ने पहली बार मतदान किया. सोनम नाम की एक छात्रा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मैं आज पहली बार मतदान करने आई हूं, इसे लेकर मैं उत्साहित हूं. जितना ज़रूरी इस देश में रहना है उतना ही ज़रूरी हमें देश को और बेहतर करने की दिशा में मतदान करना है. मेरे लिए महिला सुरक्षा, सफाई, सड़के बनवाना यह प्राथमिकता है.

(भाषा- इनपुट के साथ)

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola