Delhi Govt Gift: दिल्ली में अपना मकान का सपना होगा साकार,  लोगों को मिलेंगे सस्ते फ्लैट, जानिए कब से शुरू होगा आवेदन

Published by : Pritish Sahay Updated At : 12 Aug 2024 6:10 PM

विज्ञापन

House price

Delhi Govt Gift: दिल्ली में घर अब आपका अपने घर का सपना सच होने जा रहा है. दिल्ली विकास प्राधिकरण की ओर से तीन नई आवास योजनाओं को मंजूरी दे चुका है.रक्षा बंधन के दिन से लोग घर के लिए आवेदन दे सकते हैं.

विज्ञापन

Delhi Govt Gift: दिल्ली में जल्द ही अपना घर का सपना पूरा हो सकता है. कम आय वाले लोगों के पास भी अब आशियाना होगा. रक्षाबंधन के मौके पर दिल्ली के लोगों के लिए डीडीए की ओर से बड़ी खुशखबरी है. दरअसल दिल्ली विकास प्राधिकरण बीते सप्ताह तीन नई आवास योजना को मंजूरी दी थी. अब डीडीए उन घरों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू करने वाला है. रिपोर्ट के मुताबिक 19 अगस्त यानी रक्षाबंधन के दिन से लोग आवेदन दे सकते हैं.

ऑनलाइन आवेदन की व्यवस्था
डीडीए ने कहा है कि आवेदन की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन होगी.  तीनों नई आवास योजनाओं से जुड़ी पूरी जानकारी डीडीए की वेबसाइट रक्षा बंधन के दिन यानी 19 अगस्त को अपलोड कर दी जाएगी. आवेदक घर लेने से पहले तीनों जगहों पर सैंपल भी देख सकते हैं. बता दें, बीते सप्ताह (6 अगस्त) को दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने तीन नई आवास योजनाओं को मंजूरी दी थी. हर वर्ग के लिए कुल करीब 40 हजार फ्लैट्स शामिल हैं.

सस्ता घर आवास योजना 2024
डीडीए ने कहा है कि सस्ता घर आवास योजना 2024 के तहत रामगढ़ कॉलोनी, सिरसपुर, लोकनायक पुरम, रोहिणी और नरेला में आवास बनाए जाएंगे. पहले आओ पहले पाओ योजना के तहत घरें दी जाएंगी. इस योजना का सबसे अधिक लाभ कम आय वाले लोगों को होगा, क्योंकि फ्लैट काफी रियायती दरों पर उपलब्ध कराए जाएंगे. फ्लैट की शुरुआती कीमत करीब साढ़े 11 लाख रुपये रखी गई है.

सामान्य आवास योजना 2024
तीन कैटेगरी आवासों में से दूसरी कैटेगरी में डीडीए सामान्य आवास योजना 2024 के तहत जसोला, लोकनायक पुरम, नरेला सहित कई और इलाकों में हाई इनकम वाले लोगों के लिए उच्च गुणवत्ता युक्त घर बना रहा है. फ्लैटों की शुरुआती कीमत करीब 29 लाख रुपये है. डीडीए इस योजना के तहत करीब 5400 फ्लैट बना रही है.

उच्च श्रेणी के फ्लैट का निर्माण
डीडीए इन दोनों के अलावा एक उच्च गुणवत्ता वाले फ्लैट का भी निर्माण कर रहा है. दिल्ली के द्वारका आवास योजना के तहत सेक्टर-14, 16बी और 19बी में MIG, HIG और उच्च श्रेणी के फ्लैटों को बनाएगा. डीडीए की ओर से कुल 173 फ्लैटों का निर्माण किया जाएगा. इन फ्लैटों की शुरुआती कीमत सवा करोड़ रुपये से अधिक होगी. वहीं एचआईजी फ्लैटों की कीमत डेढ़ करोड़ रुपये से अधिक की होगी. जबकि सुपर एचआईजी फ्लैट की कीमत ढाई करोड़ रुपये से अधिक हो सकती है.

Also Read: Bangladesh Hindu:बांग्लादेश में निशाने पर हिंदू, साहित्यकारों और लेखकों का फूटा गुस्सा, लिखी सरकार को चिट्ठी

Kolkata doctor murder case मामले में CM Mamta Banerjee का अल्टीमेटम, देखें वीडियो

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola