BJP Manifesto Part-3: महिलाओं को 3000 रुपये प्रति माह, छात्रों को 1000 का वजीफा, बीजेपी के संकल्प पत्र की खास बातें
BJP manifesto amit shah
BJP Manifesto Part-3: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर बीजेपी का संकल्प पत्र पार्ट- 3 जारी किया. तो आइये जानें बीजेपी ने दिल्ली की जनता से क्या वादा किया है.
BJP Manifesto Part-3: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर बीजेपी ने शनिवार को अपना घोषणा पत्र पार्टी – 3 जारी कर दिया है. जिसमें दिल्ली की जनता को कई लाभ देने के वादे किए हैं. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने घोषणा पत्र जारी करने के बाद इसकी खास बातों को बताया.
बीजेपी के घोषणा पत्र पार्टी 3 में क्या है खास?
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बीजेपी के संकल्प पत्र की खास बातों को बताया. उन्होंने कहा, “वरिष्ठ नागरिकों को अतिरिक्त 5 लाख रुपये का मुफ्त इलाज दिया जाएगा. मुफ्त ओपीडी और डायग्नोस्टिक सेवाएं प्रदान की जाएंगी. वरिष्ठ नागरिकों के लिए पेंशन बढ़ाकर 2500 रुपये कर दी गई है. विधवा और असहाय महिलाओं को प्रति माह 3000 रुपये दिए जाएंगे. हम दिल्ली सरकार को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने के लिए काम करेंगे. एससी और एसटी छात्रों को प्रति माह 1000 रुपये का वजीफा दिया जाएगा. ऑटो और टैक्सी चालकों को 10 लाख रुपये का जीवन बीमा और 5 लाख रुपये का दुर्घटना कवर दिया जाएगा. महिलाओं को 6 महीने का सवेतन मातृत्व अवकाश दिया जाएगा.”
यह भी पढ़ें: BJP Sankalp Patra: बीजेपी का संकल्प पत्र पार्ट-3 जारी, शाह ने केजरीवाल पर साधा निशाना
बीजेपी के संकल्प पत्र की खास बातें एक नजर में
- वरिष्ठ नागरिकों को अतिरिक्त 5 लाख रुपये का मुफ्त इलाज
- वरिष्ठ नागरिकों के लिए पेंशन बढ़ाकर 2500 रुपये
- विधवा और असहाय महिलाओं को प्रति माह 3000 रुपये
- एससी और एसटी छात्रों को प्रति माह 1000 रुपये का वजीफा
- ऑटो और टैक्सी चालकों को 10 लाख रुपये का जीवन बीमा और 5 लाख रुपये का दुर्घटना कवर
- महिलाओं को 6 महीने का सवेतन मातृत्व अवकाश
- 13000 सील की गई दुकानों को फिर से खोलने का वादा
- 1700 से अधिक अनधिकृत कॉलोनियों को मालिकाना हक देने का वादा
- युवाओं को 50000 सरकारी नौकरी देने का वादा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










