Delhi Election Result 2025: दिल्ली में किसकी सरकार? बीजेपी का बजेगा डंका या AAP सत्ता रखेगी बरकरार, आज फैसले का दिन

Edited by Pritish Sahay
Updated:
विज्ञापन

Delhi Election Result 2025

Delhi Election Result 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव में आज फैसले का दिन है. शनिवार (8 फरवरी) को साफ हो जाएगा कि दिल्ली में अगली सरकार कौन बना रहा है. बीजेपी के सिर जीत का सेहरा बंधेगा या आम आदमी पार्टी फिर सरकार बनाएगी. कांग्रेस के हिस्से कितनी सीट जाएगा, कल इसका फैसला हो जाएगा.

विज्ञापन

Delhi Election Result 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों (Delhi Election Result 2025) की घोषणा आज यानी शनिवार को होगी. सबकी नजरें दिल्ली चुनाव पर टिकी है. इस बार बीजेपी के 26 सालों का इंतजार खत्म होगा या आम आदमी पार्टी फिर दिल्ली की सत्ता हासिल करेगी. दिल्ली चुनाव में आम आदमी पार्टी, बीजेपी और कांग्रेस के बीच मुख्य मुकाबला है. हालांकि मतदान के बाद आए एग्जिट पोलों के नतीजों में इस बार बीजेपी की सरकार बनने के दावे किए जा रहे हैं. अधिकांश एजेंसी का आकलन है कि दिल्ली में इस बार बीजेपी की सरकार बनेगी. एग्जिट पोल के मुताबिक आप आदमी पार्टी चुनाव हार रही है. वहीं कांग्रेस को भी घोर निराशा मिल सकती है. एग्जिट पोल के मुताबिक कांग्रेस को एक से दो सीट ही मिल पाएगी.

एग्जिट पोल के नतीजे

एग्जिट पोल 5 फरवरी के मतदान के बाद ही शाम में आने लगे थे. टुडेज चाणक्य से लेकर एक्सिस माई इंडिया तक सभी एग्जिट पोलों में भारतीय जनता पार्टी जीतती नजर आ रही है.

एग्जिट पोल बीजेपी        आप                  कांग्रेस/अन्य
मैट्रिज 35-40       32-370-1
जेवीसी 39-45 22-31 0-2
चाणक्य 39-4425-282-3
पी-मार्क 39-49 21-310-1
वी-प्रीसाइड                18-23                     46-52   0-1
माइंड ब्रिक 21-25 44-49 0-1
डीवी रिसर्च 36-44 26-34 0-0
एसएस 38-41 27-301-3
एक्सिस माय इंडिया 45-55 15-25 0-1
सीएनएक्स 49-61 10-19 0-0
टुडेज चाणक्या 45-55  13-25 0-3
पीपल्स पल्स 51-60 10-19 0-0
पीपल्स इनसाइट 40-44 25-29 0-1
पोल डायरी 42-50 18-250-2

स्ट्रांग रूम सील कर रखे गए हैं ईवीएम

चुनाव के बाद ईवीएम को स्ट्रांग रूम में सील कर रखा गया है. सुबह जब ईवीएम खोले जाएंगे, तो राजनीतिक दल के प्रतिनिधि सीसीटीवी के जरिए फीड देख सकते हैं. जिला मजिस्ट्रेट ने कहा है कि सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था है. कोई भी ईवीएम के साथ छेड़खानी नहीं कर सकता है. दिल्ली चुनाव की मतगणना  8 फरवरी को होगी. मतगणना केंद्र पर भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हैं.

कितने बजे शुरू होगी वोटों की गिनती?

दिल्ली विधानसभा चुनाव में वोटों की गिनती शनिवार (8 फरवरी) की सुबह 8 बजे से शुरू हो जाएगी. सबसे पहले मतपत्र की पेटियां खोली जाएंगी. इसके बाद ईवीएम खुलना शुरू और वोटों की गिनती शुरू होगा. दिल्ली में 19 मतगणना केंद्र बनाए गए हैं. यहां कड़ी सुरक्षा में ईवीएम को रखा गया है. 

Also Read: Delhi Election 2025: 15 करोड़ वाले आरोप पर अरविंद केजरीवाल को ACB का नोटिस, मांगे इन सवालों के जवाब

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola