Delhi Election Result 2025: दिल्ली में अरविंद केजरीवाल ने BJP को दिलाई जीत, झारखंड बीजेपी का बड़ा बयान
Delhi Election Result 2025
Delhi Election Result 2025 : दिल्ली विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने अपनी पार्टी के शानदार प्रदर्शन का श्रेय अरविंद केजरीवाल को दिया है. झारखंड बीजेपी के प्रवक्ता अशोक बड़ाईक ने ये बातें प्रभात खबर से कही हैं.
रांची : दिल्ली में विधानसभा चुनाव की मतगणना जारी है. इसमें बीजेपी की बढ़त कायम है. दिल्ली की मुख्यमंत्री समेत कई बड़े चेहरे पीछे चल रहे हैं. दिल्ली में बीजेपी के प्रदर्शन पर झारखंड बीजेपी के कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है. झारखंड बीजेपी के प्रवक्ता ने प्रभात खबर से बातचीत में अपनी पार्टी के बेहतर प्रदर्शन का श्रेय दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल को दिया है. अशोक बड़ाईक ने कहा कि दिल्ली जनता ने झूठ की राजनीति को नकारने का काम किया है.
आपके शहर में
बीजेपी ने जीत का श्रेय अरविंद केजरीवाल को दिया
दरअसल झारखंड बीजेपी के प्रवक्ता अशोक बड़ाईक शनिवार को दिल्ली विधानसभा चुनाव पर बात करने के लिए प्रभात खबर के न्यूज रूम पहुंचे थे. जब प्रभात खबर ने सवाल पूछा कि वे बीजेपी के प्रदर्शन का श्रेय किसे देना चाहेंगे तो उन्होंने इसके जवाब में अरविंद केजरीवाल का नाम लिया. उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से अरविंद केजरीवाल ने पूरे 10 साल झूठे वादे किये इससे दिल्ली जनता तंग आ चुकी थी. वह इससे छुटकारा पाना चाहती थी.
अशोक बड़ाईक बोले- अरविंद केजरीवाल के लिए सीट निकालना आसान नहीं
झारखंड बीजेपी के प्रवक्ता अशोक बड़ाईक ने कहा कि जिस प्रकार से की मुख्यमंत्री अतीशी मार्लेना पीछे चल रही, दिल्ली सरकार में मंत्री सौरभ भारद्वाज पीछे चल रहे हैं इससे यह स्पष्ट है कि दिल्ली जनता ने आम आदमी पार्टी को नकार दिया है. उन्होंने यह भी कहा कि आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल के लिए भी यह सीट निकालना आसान नहीं है. दिल्ली जनता अगर किसी को दिल में बसाना जानता है तो निकालना भी जानती है. प्रभात खबर ने जब आप के पीछे रहने का कारण कांग्रेस के साथ गठबंधन न होने को बताया कि तो उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी मुद्दों पर चुनाव लड़ती है. किसी के गठबंधन होने न होने से फर्क नहीं पड़ता.
आप- कांग्रेस के गठबंधन पर क्या बोले अशोक बड़ाईक
बीजेपी प्रवक्ता अशोक बड़ाईक ने कहा कि जिस तरह दिल्ली में कार्यकर्ता टोले मुहल्ले में जा जाकर पीएम मोदी के का कामकाज के बारे में लोगों को समझाने का काम किया. जिस तरह पार्टी के कार्यकर्ता लगातार जमीन पर संगठन को मजबूत करने का काम किया इस कारण से ही बीजेपी के 27 साल का वनवास खत्म हुआ. उन्होंने कहा कि आप और कांग्रेस का गठबंधन एक स्वार्थ पर टिका हुआ था. उन्होंने कहा कि इन दोनों पार्टियों की कोई विचारधारा नहीं है.
Also Read: Delhi Election Result 2025: बीजेपी दफ्तर के बाहर जश्न शुरू, 27 साल बाद बना सकते हैं दिल्ली में सरकार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए